फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Employment fair in Hamirpur, there will be recruitment for 2,000 posts

Employment Fair: हिमाचल के हमीरपुर में रोजगार मेला, दो हजार पदों के लिए होगी भर्ती

Wed, 24 Aug 2022 05:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Aug 2022 05:39 PM IST
सार

हिमाचल और बाहरी राज्यों की 25 कंपनियां 2,000 से अधिक पदों पर भर्ती करेंगी। कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा ने कहा कि वीरवार को रोजगार मेला सुबह 9:00 बजे शुरू होगा। 

विज्ञापन
Employment fair in Hamirpur, there will be recruitment for 2,000 posts
रोजगार मेला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम 25 अगस्त को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में रोजगार मेला करवाने जा रहा है। हिमाचल और बाहरी राज्यों की 25 कंपनियां 2,000 से अधिक पदों पर भर्ती करेंगी। कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा ने कहा कि वीरवार को रोजगार मेला सुबह 9:00 बजे शुरू होगा। बद्दी, शिमला, पंजाब, दिल्ली, फरीदाबाद की फार्मा, ई- कॉमर्स, सिक्योरिटी सर्विस, इंश्योरेंस, ऊर्जा और चिकित्सा उपकरणों से संबंधित कंपनियां इसमें भाग लेंगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश भर में बेरोजगारी बड़ी समस्या है। इसके निवारण के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। कौशल विकास निगम भी बेरोजगारी को कम करने के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है। शर्मा ने कहा कि रोजगार मेले को सफल बनाने के लिए प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला और युवक मंडलों की सहायता ली गई है। इस अवसर पर कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक मीनाक्षी, जिला प्रशिक्षण समन्वयक अश्वनी, निगम के औद्योगिक संयोजक राजन कौल मौजूद रहे। 
विज्ञापन


शाहपुर आईटीआई में दो सितंबर को रोजगार मेला
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में दो सितंबर को माधव केआरजी लिमिटेड कंपनी साक्षात्कार के माध्यम से नियमित 100 पदों को भरेगी। कैंपस साक्षात्कार में वही युवा भाग ले सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 32 साल वर्ष के बीच है और वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रिीशियन, शीट मेटल आईटीआई कोर्स कर रखा है। प्रधानाचार्य इंजीनियर संजीव सहोत्रा ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में केवल वही युवा भाग ले सकते हैं, जिन्होंने इन व्यवसायों में आईटीआई कोर्स कर रखा हो। कंपनी आईटीआई पास युवाओं को चयनित होने पर एक साल के लिए ट्रेनिंग के उपरांत उन्हें 10 हजार रुपये मासिक वेतनमान देगी। उसके बाद उन्हें ट्रेनी के तौर पर नियमित भी करेगी। नियमित होने के उपरांत उन्हें 13 हजार मासिक के साथ उन्हें पीएफ को काटकर अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed