{"_id":"63ea5279714f267afd0fd37f","slug":"employees-of-himachal-staff-selection-commission-will-now-get-salary-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के कर्मचारियों को अब मिल जाएगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के कर्मचारियों को अब मिल जाएगा वेतन
Mon, 13 Feb 2023 08:39 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 13 Feb 2023 08:39 PM IST
सार
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में वेतन भुगतान के मामले में आयोग के सहायक नियंत्रक वित्त एवं लेखा को आहरण एवं वितरण अधिकारी की शक्तियां प्रदान कर दी गई हैं। इसके चलते पिछले दो माह से लटका कर्मचारियों का वेतन अब मिल सकेगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में वेतन भुगतान के मामले में आयोग के सहायक नियंत्रक वित्त एवं लेखा को आहरण एवं वितरण अधिकारी की शक्तियां प्रदान कर दी गई हैं। इसके चलते पिछले दो माह से लटका कर्मचारियों का वेतन अब मिल सकेगा। 23 दिसंबर 2022 को चयन आयोग में जेओए आईटी भर्ती के पेपर लीक का मामला सामने आया था। इस मामले में कुल आठ लोगों की गिरफ्तारियां हुई थीं। इसमें से चार आरोपियों को न्यायालय से जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव और उपसचिव को यहां से ट्रांसफर करने के चलते आयोग में किसी भी अधिकारी के पास आहरण एवं वितरण अधिकारी की शक्तियां नहीं थीं। क्योंकि प्रदेश सरकार ने आयोग के कामकाज को भी निलंबित कर रखा है। सरकार ने एडीसी हमीरपुर जितेंद्र सांजटा को आयोग का ओएसडी, जबकि उपायुक्त देबश्वेता बनिक को एचओडी नियुक्त किया है। अब उपायुक्त ने आयोग के सहायक नियंत्रक वित्त एवं लेखा को आहरण एवं वितरण अधिकारी की शक्तियां प्रदान कर दी हैं। उधर, एडीसी हमीरपुर एवं आयेाग के ओएसडी जितेंद्र सांजटा ने आहरण एवं वितरण अधिकारी की शक्तियां प्रदान करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन