{"_id":"659e90ed576938f29c0748d4","slug":"employees-demonstrated-for-ops-at-kalka-shimla-railway-station-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ओपीएस के लिए कालका-शिमला रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ओपीएस के लिए कालका-शिमला रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Wed, 10 Jan 2024 06:14 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 10 Jan 2024 06:14 PM IST
सार
कर्मचारियों का कहना है कि केंद्र सरकार को ओपीएस बहाल करनी होगी। रेलवे कर्मचारी अपनी इस मांग पर अड़े हैं। इसके लिए कर्मचारी अनिश्चतकालीन हड़ताल पर भी जाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
शिमला रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालका-शिमला रेलवे स्टेशन पर बुधावार को भी रेलवे कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। ओपीएस बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे रहे। ओपीएस बहाल न करने पर कर्मचारियों में केंद्र सरकार के खिलाफ भारी रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि केंद्र सरकार को ओपीएस बहाल करनी होगी। रेलवे कर्मचारी अपनी इस मांग पर अड़े हैं। इसके लिए कर्मचारी अनिश्चतकालीन हड़ताल पर भी जाने को तैयार हैं। शिमला और कालका रेलवे स्टेशन पर 25-25 कर्मचारी बुधवार को भूख हड़ताल पर बैठे रहे।
विज्ञापन
इस दौरान कर्मचारियों ने ओपीएस बहाल न करने पर नारे लगाकर भारी रोष व्यक्त किया। वीरवार को शाम 05:00 बजे कर्मचारी हड़ताल को खत्म करेंगे। वहीं चार दिन के अवकाश के बाद शुक्रवार से कर्मचारी काम पर लौटेंगे। नॉर्दर्न रेलवे यूनियन कालका-शिमला शाखा के सचिव जय प्रकाश ने कहा कि रेलवे कर्मचारी ओपीएस बहाली के मांग से पीछे नहीं हटेंगे। वीरवार को चार दिन की भूख हड़ताल खत्म की जाएगी। केंद्र सरकार भूख हड़ताल से ही ओपीएस बहाल कर दें। अगर ओपीएस बहाल नहीं होता है तो आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके बाद अनिश्चतकालीन हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन