फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   emergency medicine department at igmc shimla and tanda medical college kangra.

प्रदेश से बाहर अब रेफर नहीं होंगे मरीज

Thu, 05 Nov 2015 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 05 Nov 2015 01:34 PM IST
विज्ञापन
emergency medicine department at igmc shimla and tanda medical college kangra.

प्रदेश के मरीजों को बाहरी राज्यों में उपचार के लिए अब रेफर नहीं किया जाएगा। आईजीएमसी और कांगड़ा जिले के टांडा स्थित डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट खोलने की सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


आईजीएमसी में 23 और टांडा में 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद भी सृजित किए जाएंगे। ट्रामा और इमरजेंसी प्रबंधन की एमबीबीएस डॉक्टरों को इस डिपार्टमेंट में ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
विज्ञापन


अक्तूबर में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में स्वतंत्र तौर पर काम करने के लिए विभाग खोलने को मंजूरी दी गई थी। इस विभाग में सर्जरी, ऑर्थो और मेडिसन के डॉक्टरों को स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। आईजीएमसी में एक पद प्रोफेसर, दो पद एसोसिएट प्रोफेसर, चार पद असिस्टेंट प्रोफेसर और 16 पद सीनियर रेजिडेंट के सृजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टांडा में एक पद प्रोफेसर, दो पद एसोसिएट प्रोफेसर और तीन पद असिस्टेंट प्रोफेसर के सृजित किए जाएंगे। इमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट में ट्रामा, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, एक्सिडेंटल और प्वाइजनिंग के मामलों को देखा जाएगा। बड़े स्तर पर होने वाली दुघर्टनाओं से निपटने के लिए डिपार्टमेंट को सक्षम बनाया जाएगा।

डिपार्टमेंट शुरू होने के बाद मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया से एमडी की चार सीटों के लिए भी आवेदन किया जाएगा। यहां एमबीबीएस डॉक्टरों को पढ़ाने और प्रशिक्षण का काम भी किया जाएगा।

सरकार ने आईजीएमसी में मेडिकल आन्कोलॉजी सेल गठित करने की अधिसूचना भी जारी कर दी है। यह सेल रेडियोथैरेपी और कैंसर डिपार्टमेंट के तहत काम करेगा। इसके लिए असिस्टेंट प्रोफेसर का पद भी सृजित किया गया है।


आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस डॉक्टरों को छह माह का ऑवस्ट्रिक अल्ट्रासोनोग्राफी में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सरकार ने बुधवार को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed