फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   eleven year old child swept away in Parvati River in Kasol kullu

कुल्लू के कसोल में पानी में खेलते-खेलते बह गया 11 साल का बच्चा

Wed, 30 Dec 2020 07:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Dec 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
eleven year old child swept away in Parvati River in Kasol kullu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नववर्ष का जश्न मनाने आ रहे सैलानी पार्वती घाटी में लापरवाही बरतने से हादसों का शिकार हो रहे हैं। अब कसोल में नोएडा का एक 11 साल का बच्चा खेलते-खेलते पार्वती नदी में बह गया है। बच्चा अपने चाचा के साथ मणिकर्ण घूमने आया था। लापता बच्चे का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस और रेस्क्यू टीम उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह में पर्यटकों के साथ तीन हादसे हो चुके हैं।  पुलिस के अनुसार बुधवार को पुलिस पोस्ट मणिकर्ण को सूचना मिली कि एक बच्चा पार्वती नदी में बह गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। मोक्ष शर्मा (11), पुत्र हरीश शर्मा, निवासी हाउस नंबर 236, सेक्टर-47 नोएडा अपने चाचा के साथ मणिकर्ण आया था।
विज्ञापन


बुधवार को करीब 12 बजे सैलानी कसोल में चनालबेहड़ के पास पार्वती नदी के किनारे फोटोग्राफी कर रहे थे। 11 साल का बच्चा भी पानी में खेल रहा था। खेलते-खेलते यह गहरे पानी में चला गया और बह गया। बच्चे का चाचा इसे काफी समय तक ढूंढता रहा। आखिर में उसने हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस मौके पर आई। गौर रहे कि इससे पहले भी कई पर्यटक पार्वती में डूब कर जान गंवा चुके हैं। उधर, एसपी गौरव सिंह ने कहा कि कसोल में पार्वती में एक बच्चा बहा है। लापता बच्चे की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया है। मणिकर्ण पुलिस और शिवा रेस्क्यू कटागला की टीम लापता बच्चे को तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed