{"_id":"5e65f0548ebc3eeb5d4a9d00","slug":"eleven-rupee-hike-in-rice-price-in-one-year-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में चावल के 11 और माश दाल के बढ़े 13 रुपये दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में चावल के 11 और माश दाल के बढ़े 13 रुपये दाम
Mon, 09 Mar 2020 01:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 09 Mar 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
चावल
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में एक साल के भीतर 13 खाद्य वस्तुओं की कीमतों में इजाफा हुआ है। माश की दाल के दाम 13 और चावल के दाम 11 रुपये बढ़े हैं। इसके अलावा गेहूं और तेल के दामों में भी इजाफा हुआ है। हालांकि तीन खाद्य वस्तुएं आलू, चाय और वनस्पति घी के दामों में गिरावट आई है। थोक मूल्य के दाम बढ़ने से बाजार मूल्य में खाद्य वस्तुओं के रेट में भारी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
प्याज ने लोगों की कमर तोड़कर रखी दी। खुले बाजार में प्याज 90 से 150 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक गया। आर्थिक सर्वेक्षण में इसका खुलासा हुआ है। आर्थिक सर्वेक्षण में पिछले वित्त वर्ष अप्रैल से दिसंबर, 2018 और अप्रैल से दिसंबर 2019 के बीच का किया गया है। बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार थोक में खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से हिमाचल में महंगाई हुई है।
विज्ञापन
मद अप्रैल से दिसंबर, 2018 अप्रैल से दिसंबर, 2019
चावल परमल 22.19 33.64
गेहूं 20.16 20.89
उड़द 71.76 83.96
चना दाल 64.58 68.18
गुड़ 42.23 43.47
मूंगफली तेल 142.35 151.91
चीनी 40.09 40.46
सरसों तेल 124.26 126.16
वनस्पति घी 89.20 87.60
ब्रुक बांड चाय 291.29 286.85
प्याज 25.18 44.04
आलू 24.45 23.88
चीनी पैकेट 51.11 52.47
सीमेंट और मिट्टी तेल के दाम भी उछले
राज्य में आवश्यक वस्तुएं सीमेंट और मिट्टी तेल के दाम भी बढ़ गए। अप्रैल से दिसंबर 2018 तक सीमेंट के दाम 376.85 रुपये थे, जो अप्रैल से दिसंबर, 2019 में बढ़कर 385.57 रुपये प्रति बैग हो गए। इसके साथ ही मिट्टी तेल 27.05 से 33.96 प्रतिलीटर बढ़ा।
विज्ञापन