फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Electricity board employees gave time till June 21 for OPS restoration

HPSEB Employees: ओपीएस बहाली के लिए बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने दी 21 जून तक की मोहलत

Wed, 07 Jun 2023 12:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Jun 2023 12:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद भी पुरानी पेंशन बहाल न होने पर कर्मचारी यूनियन बिफर गई है। इस बाबत प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर यूनियन ने चेतावनी दी है कि 21 जून तक अगर अधिसूचना जारी नहीं हुई तो प्रदर्शन करने को फिर विवश होंगे।

विज्ञापन
Electricity board employees gave time till June 21 for OPS restoration
पुरानी पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने ओपीएस बहाली के लिए 21 जून तक की मोहलत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद भी पुरानी पेंशन बहाल न होने पर कर्मचारी यूनियन बिफर गई है। इस बाबत प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर यूनियन ने चेतावनी दी है कि 21 जून तक अगर अधिसूचना जारी नहीं हुई तो प्रदर्शन करने को फिर विवश होंगे। बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने 25 मई को बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस शिमला के बाहर प्रदर्शन किया था। मुख्यमंत्री ने धर्मशाला दौरे के दौरान मामले में हस्तक्षेप करते हुए दो-तीन दिन के भीतर ओपीएस बहाली का आश्वासन दिया था। इस आश्वासन के बाद बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने 28 मई को आयोजित हुई आभार रैली में भाग लिया। मुख्यमंत्री की घोषणा को किए दस दिन का समय बीत गया है।

विज्ञापन


ओपीएस बहाली के लिए बिजली बोर्ड ने अभी तक सर्विस कमेटी की बैठक भी तय नहीं की है। इसे लेकर बिजली बोर्ड कर्मचारियों में अब रोष व्याप्त हो रहा है। कर्मचारी यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा ने कहा कि अप्रैल और मई के वेतन से पुरानी पेंशन योजना के तहत जीपीएफ नहीं काटा गया है। 21 जून के बाद इस माह के वेतन को तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। बोर्ड प्रबंधन इस मामले पर लचर कार्यप्रणाली अपना रहा है। उन्होंने कहा कि अगर 21 जून तक ओपीएस बहाली को लेकर अधिसूचना जारी नहीं हुई तो बोर्ड कर्मी प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed