{"_id":"605f2cec8ebc3ee64a35647e","slug":"electricity-board-1240-outsourced-employees-jobs-secure-for-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड: एक महीने के लिए बच गई 1240 आउटसोर्स कर्मियों की नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बोर्ड: एक महीने के लिए बच गई 1240 आउटसोर्स कर्मियों की नौकरी
Sun, 28 Mar 2021 01:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:07 PM IST
सार
- विरोध के बीच बिजली बोर्ड ने टाला फैसला
- अब निदेशक मंडल की बैठक में तय होगा भविष्य
- सेवाएं समाप्त करने के फैसले पर रोक के बाद कर्मचारी यूनियन ने स्थगित किया प्रदर्शन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में कई वर्षों से कार्यरत 1240 आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी एक महीने के लिए बच गई है। कर्मचारी यूनियनों के विरोध के बीच बोर्ड प्रबंधन ने सेवाएं समाप्त करने का फैसला टाल दिया है। अब बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक में इनका भविष्य तय होगा। उधर, बिजली बोर्ड की कर्मचारी यूनियन ने प्रबंधन के इस फैसले के बाद 30 मार्च का प्रस्तावित प्रदर्शन भी स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
बोर्ड प्रबंधन ने नवनियुक्त जूनियर टीमेट और जूनियर हेल्पर के पद संभालते ही इन कर्मियों को नौकरी से निकालने का फैसला लिया था। बीते कुछ दिनों में इस मामले को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन हो चुके हैं। ऊर्जा मंत्री ने पालमपुर दौरे के दौरान आउटसोर्स कर्मियों को नौकरी से नहीं निकालने का बयान दिया था। शनिवार को प्रबंधन ने फिलहाल एक माह तक इन कर्मियों की सेवाएं खत्म करने का फैसला टाल दिया है। बोर्ड के कार्यकारी निदेशक कार्मिक ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
उधर, बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के तीस मार्च को प्रस्तावित प्रदर्शन के अल्टीमेटम के बीच शनिवार को प्रबंधन ने यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। अध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा की अगुवाई में प्रबंधन वर्ग के साथ बैठक हुई। यूनियन की 83 मांगों पर चर्चा के लिए अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक तैयारियां कर वार्ता के लिए बुलाने का आश्वासन दिया। प्रबंधक वर्ग ने सर्विस कमेटी बैठक को दो सप्ताह में बुलाकर जूनियर टीमेट, जूनियर हेल्पर, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी व अकाउंट्स तथा कंप्यूटर ऑपरेटर के पदोन्नति से जुड़े मसलो तथा कर्मचारियों की सेवा शर्तों से जुड़े अन्य मुद्दों को शीघ्र निपटाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन