चाय की दुकान का बिजली बिल 55 लाख, दुकानदार का चकरा गया सिर
हरोली के मिनी सचिवालय के बाहर दीपक कुमार चाय की दुकान चलाता है। दीपक ने बताया कि उसकी दुकान का पिछले कुछ महीनों का बिजली का बिल बकाया था। इस कारण बोर्ड की ओर से उसकी दुकान का बिजली का कनेक्शन काट दिया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली में चाय की दुकान का बिजली बिल 55 लाख रुपये आया है। बिल देखकर दुकानदार का सिर चकरा गया। मामला संज्ञान में आने के बाद बिजली बोर्ड के अधिकारी तकनीकी खामी होने का हवाला दे रहे हैं और बिल को सुधारने की बात कर रहे हैं। हरोली के मिनी सचिवालय के बाहर दीपक कुमार चाय की दुकान चलाता है। दीपक ने बताया कि उसकी दुकान का पिछले कुछ महीनों का बिजली का बिल बकाया था। इस कारण बोर्ड की ओर से उसकी दुकान का बिजली का कनेक्शन काट दिया गया था। शनिवार सुबह जब उसने अपनी दुकान का बकाया छह हजार रुपये का बिल एक व्यक्ति से ऑनलाइन देने को कहा तो बिल देखकर वह भी हैरान रह गया।
ऑनलाइन उसकी दुकान का बिल 55.14 लाख रुपये का दर्शाया गया। यह देखकर दीपक खुद हैरान रह गया। चंद मिनटों में ही यह सूचना आग की तरह इलाके में फैल गई। मामले को लेकर इलाके में खूब चर्चा हो रही है। दुकानदार दीपक कुमार ने बिजली बोर्ड से आग्रह किया है कि उसकी दुकान की बिजली सुचारू कर दें ताकि गर्मी के मौसम में राहत मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने बिजली बिल में भी सुधार की मांग की है। इस संबंध में विद्युत मंडल के अधिशाषी अभियंता राम कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि तकनीकी खराबी की वजह से ऐसा हुआ है। बिल को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए है।