{"_id":"69b805d8e95915d7240c4d56","slug":"elections-will-be-held-in-446-panchayats-in-the-district-ward-demarcation-process-begins-shimla-news-c-19-sml1002-691301-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जिले में 446 पंचायतों में होंगे \nचुनाव, वार्ड बंदी प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जिले में 446 पंचायतों में होंगे चुनाव, वार्ड बंदी प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
नई 34 पंचायतें गठित करने को सरकार ने दी मंजूरी, 20 मार्च से पहले पूरी होगी नई पंचायतों में वार्ड बंदी की प्रक्रिया
दो बार आरक्षित प्रधान पद इस बार ओपन होगा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला में इस बार 446 पंचायतों में चुनाव होंगे। सरकार ने जिले में 34 नई पंचायतों के गठन की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। अभी तक जिला शिमला में 412 पंचायतें थीं। अब तीन चरणों में 34 नई पंचायतों का गठन किया है।
नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पंचायतीराज विभाग इनमें वार्ड बंदी की प्रक्रिया में जुट गया है। सूत्रों के अनुसार 20 मार्च तक यह प्रक्रिया पूरी होनी है। इसके तहत नई पंचायतों में कौन-कौन से क्षेत्र वार्ड बनेंगे, इन्हें चिह्नित करने का काम चल रहा है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरक्षण रोस्टर जारी किया जाएगा। पंचायतों के गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सियासत भी गरमा गई है। चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता अभी से रोस्टर को लेकर समीकरण देख रहे हैं। इसमें जो पंचायतें लगातार दो बार आरक्षित रही हैं, वहां इस बार प्रधान का पद ओपन हो जाएगा। हालांकि नई गठित की गई पंचायतों में अभी हर वर्ग के लोग चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। जिला प्रशासन के अनुसार नई पंचायतों में आबादी के अनुसार रोस्टर तय होना है। इस बारे में भी जल्द प्रक्रिया पूरी की जानी है। जिला शिमला में यह पहली बार होगा जब 446 पंचायतों पर चुनाव हो रहे हैं। पांच साल पहले 412 पंचायतों में चुनाव हुए थे।
एसओपी के अनुसार डीसी जारी करेंगे रोस्टर
उपायुक्त पंचायतों का आरक्षण रोस्टर जारी करेंगे। यह रोस्टर पंचायतीराज विभाग की ओर से तैयार की गई एसओपी के अनुसार बनेगा। विभाग इस बारे में विस्तृत निर्देश तैयार कर रहा है। इसे सभी जिलों के उपायुक्त को जारी किया जाना है। 31 मार्च से पहले जिला की सभी पंचायतों का आरक्षण रोस्टर जारी किया जा सकता है।