फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Elections of Dharamshala mc, 10 urban bodies and 51 panchayats will be held simultaneously in himachal

एक साथ होंगे धर्मशाला नगर निगम, 10 शहरी निकायों और 51 पंचायतों के चुनाव

Thu, 14 Jan 2021 10:32 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Jan 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
Elections of Dharamshala mc, 10 urban bodies and 51 panchayats will be held simultaneously in himachal
चुनाव हिमाचल

हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग धर्मशाला नगर निगम सहित दस शहरी निकाय और 51 पंचायतों के चुनाव एकसाथ करवाएगा। प्रदेश में अभी सिर्फ 3464 पंचायतों के चुनाव तीन चरणों में 17, 19 और 21 जनवरी को करवाए जा रहे हैं। साथ ही जिला परिषद और पंचायत समिति से वार्ड सदस्यों के चुनाव भी हो रहे हैं। प्रदेश में कुल 3615 पंचायतें हैं। आयोग के अधिकारियों के अनुसार धर्मशाला नगर निगम के चुनाव 8 अप्रैल से पहले कराए जाने अनिवार्य हैं। नगर निगम का चुनाव पांच साल पूरे होने से पहले कराना होता है। प्रदेश में सोलन, पालमपुर और मंडी में तीन नए नगर निगमों का गठन किया गया है। इनमें छह माह के भीतर चुनाव कराना जरूरी है।

विज्ञापन


शिमला नगर निगम के पांच साल का कार्यकाल 2022 में पूरा हो रहा है। इसे ध्यान में रखकर ही आयोग चुनाव कार्यक्रम तय करेगा, जिससे चार नगर निगमों, छह नगर पंचायतों अंब, चिड़गाव, कंडाघाट, नेरवा निरमंड और आनी सहित 51 पंचायतों के चुनाव भी समय पर कराए जा सकें। इन 51 में से 19 पांगी और 32 केलांग की हैं। इन पंचायतों का कार्यकाल मई, 2021 में पूरा हो रहा है। पंचायतों में पांच साल से पहाले चुनाव कराए जा सकते हैं। आयोग के अधिकारियों के अनुसार शहरी निकायों और पंचायतों के चुनाव पर खर्च कम करने और समय की बचत पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। आयोग प्रदेश में बार-बार चुनाव आचार संहिता लागू करने के पक्ष में नहीं है। यही कारण है कि आयोग अब निगमों, शेष शहरी निकायों और पंचायतों के चुनाव एक साथ कराएगा। राज्य चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने कहा कि अगले चुनाव कब कराने हैं, यह आयोग 26 जनवरी के बाद होने वाली बैठक में तय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed