फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Election year: Demonstrations are becoming trouble for the Himachal government

चुनावी वर्ष: हिमाचल सरकार के लिए मुसीबत बनते जा रहे धरने प्रदर्शन, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 10 Feb 2022 12:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Feb 2022 12:41 PM IST
सार

धरने प्रदर्शन जयराम सरकार के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। इतने प्रदर्शन चार साल में नहीं हुए, जितने सरकार के बीते तीन महीने के कार्यकाल में हो गए हैं। सरकार का यह चुनावी वर्ष है।

विज्ञापन
Election year: Demonstrations are becoming trouble for the Himachal government
प्रदर्शन(सांकेतिक)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में धरने प्रदर्शन जयराम सरकार के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। इतने प्रदर्शन चार साल में नहीं हुए, जितने सरकार के बीते तीन महीने के कार्यकाल में हो गए हैं। सरकार का यह चुनावी वर्ष है। अपनी मांगे मनवाने के लिए कर्मचारी और कारोबारी प्रदर्शन पर जोर दे रहे हैं। तीन-चार महीने के भीतर हिमाचल में 8 से 10 कर्मचारी संघों ने प्रदर्शन किए हैं।  परिवहन निगम में तैनात पीसमील वर्करों ने अनुबंध पर आने के लिए करीब 20 दिन तक हड़ताल की। अंत में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हस्तक्षेप करना पड़ा। मंडी में सीएम ने वर्करों के लिए पॉलिसी बनाने की बात कही। यह मामला शांत होने के बाद पुलिस कर्मचारी पे बैंड की मांग पर सीएम आवास पहुंच गए। पूर्ण राज्यत्व दिवस पर इनकी मांगें मान ली गईं।

विज्ञापन


परिवहन संयुक्त समन्वय समिति ने भी वित्तीय लाभों के लेकर हड़ताल पर जाने का फैसला लिया। उन्हें भी आश्वासन देकर शांत कराया गया। स्वास्थ्य विभाग में तैनात एनएचएम अधिकारियों और कर्मचारियों ने रेगुलर पे स्केल को लेकर हिमाचल में एक दिन का प्रदर्शन किया। अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने के बाद इनकी मांगें मान ली गईं। इन दिनों ठेकेदार डब्ल्यू एक्स फार्म को लेकर की गई सख्ती और जीएसटी का भुगतान न होने पर हड़ताल पर हैं। 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी भी एनएचएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्हें स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रही कंपनी ने नौकरी से निकाला है। अब मेडिकल अफसर 10 फरवरी से पेन डाउन हड़ताल पर जा रहे हैं। इन्होंने भी ओपीडी को कुछ समय तक सेवाएं न देने की चेतावनी दी है। यह कर्मचारी भी पे बैंड को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


बजट सत्र में बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस बेरोजगारी को लेकर बजट सत्र के दौरान बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है। पार्टी में इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि सरकार ने बेरोजगारों के साथ धोखा किया है। ऐसे में प्रदेश भर में आंदोलन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed