फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   election watch and adr issued expenditure figures for himachal assembly elections

विधानसभा चुनाव में किस उम्मीदवार ने खर्चे कितने पैसे, यहां जानिए पूरा मामला

Wed, 31 Jan 2018 11:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 31 Jan 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
election watch and adr issued expenditure figures for himachal assembly elections

एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉमर्स) के तहत हिमाचल इलेक्शन वॉच ने विधानसभा चुनाव में हुए खर्च के आंकड़े सार्वजनिक किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार हिमाचल में नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में मात्र 3.88 लाख रुपये खर्च कर मोहन लाल ब्राक्टा रोहड़ू से विधायक बन गए हैं।

विज्ञापन


वह विधानसभा चुनाव में सबसे कम खर्च करने वाले प्रत्याशी हैं। वर्ष 2012 के विस चुनाव में ब्रॉक्टा रिकॉर्ड मतों से विजयी हुए थे। इस चुनाव में आनी से विधायक बने किशोरी लाल ने सबसे ज्यादा 25.83 लाख रुपये चुनाव प्रचार में बहाए। जयराम ठाकुर 19.68 लाख रुपये खर्च कर विधायक बने। चुनाव आयोग की ओर से 28 लाख रुपये की खर्च सीमा निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन


एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉमर्स) के तहत हिमाचल इलेक्शन वॉच ने विधानसभा चुनाव में हुए खर्च के आंकड़े सार्वजनिक किए हैं। इसके तहत कुल 68 विधायकों में से 25 विधायकों ने निर्धारित 28 लाख का 50 फीसदी भी चुनाव प्रचार में खर्च नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरभद्र सिंह ने चुनावों में खर्च किए इतने लाख रुपये

election watch and adr issued expenditure figures for himachal assembly elections

आंकड़ों के मुताबिक वीरभद्र सिंह ने चुनावों में 18.68 लाख रुपये खर्च किए। दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च करने वालों में कसौली से राजीव सैजल हैं। इन्होंने चुनाव में 24.58 लाख रुपये बहाए। करसोग से विधायक हीरालाल 22.95 लाख रुपये खर्च कर तीसरे नंबर पर रहे।

कम खर्च करने वालों में कसुम्पटी से अनिरुद्ध सिंह दूसरे नंबर पर रहे। इन्होंने चुनाव प्रचार पर 6.48 लाख रुपये खर्च किए। हमीरपुर से विधायक बने नरेंद्र ठाकुर कम खर्च करने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। इन्होंने 7.10 लाख रुपये खर्च किए हैं। 

निर्दलीय प्रकाश ने प्रचार पर लुटाए 21.30 लाख 
जोगिंद्रनगर से निर्दलीय विधायक बने प्रकाश प्रेम कुमार ने विधानसभा चुनाव में 21.30 लाख, देहरा से होशियार सिंह ने 12.58 लाख और ठियोग से माकपा के टिकट पर जीते राकेश सिंघा ने 8.21 लाख रुपये खर्च किए।

महिला विधायकों में ये रहीं सबसे खर्चीली

election watch and adr issued expenditure figures for himachal assembly elections

विधानसभा चुनाव में खर्च करने में महिलाएं भी आगे रही हैं। भोरंज से विधायक बनीं कमलेश कुमारी ने चुनाव प्रचार में सबसे ज्यादा 18.49 लाख रुपये खर्च किए। इसके बाद, इंदौरा से रीता धीमान ने 17.95 लाख दूसरे और शाहपुर से सरवीण चौधरी 16.31 लाख रुपये खर्च कर तीसरे स्थान पर रही। डलहौजी से आशा कुमारी ने 9.67 लाख ही खर्च किए। 

इन विधायकों ने किया इतना खर्च 
सुखविंद्र सुक्खू ने 17.83, विक्रमादित्य ने 13.26, विपिन परमार ने 21.84, महेंद्र सिंह ने 8.53, बिक्रम सिंह ने 13.74, सुरेश भारद्वाज ने 16.24, किशन कपूर ने 19.36, अनिल शर्मा 18.39, गोविंद ठाकुर ने 17.74, राजीव बिंदल ने 16.07, हंसराज ने 16.91, रामलाल मारकंडा ने 15.82, वीरेंद्र कंवर ने 10.22, राजेंद्र राणा ने 14.02, मुकेश अग्निहोत्री ने 7.38 और अरुण कुमार (कूका)ने 19.24 लाख रुपये चुनाव प्रचार में खर्चे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed