{"_id":"668bf7822cc32a9eb10643d4","slug":"election-rally-of-congress-national-general-secretary-sachin-pilot-in-nalagarh-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sachin Pilot: 'जनता ने भाजपा को दिखाया चेहरा, केएल ठाकुर को जनता नहीं देगी दोबारा मौका'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sachin Pilot: 'जनता ने भाजपा को दिखाया चेहरा, केएल ठाकुर को जनता नहीं देगी दोबारा मौका'
Mon, 08 Jul 2024 07:58 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:58 PM IST
सार
नालागढ़ के पंजेहरा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नालागढ़ के लोगों ने केएल ठाकुर को विधायक बनाकर भेजा था लेकिन वह जनता का काम कराने में नाकाम रहे और जनता उन्हें बार-बार मौका नहीं देगी।
विज्ञापन
नालागढ़ के पंजेहरा में चुनावी सभा के दौरान सचिन पायलट व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि 400 पार का नारा देने वाले पार्टी को जनता ने असली चेहरा दिखाया है। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। अब ध्रुवीकरण की राजनीति करने वालों को जनता ने पहचान लिया है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में विधानसभा की तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जीत रहे हैं।
विज्ञापन
नालागढ़ के पंजेहरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा में अंहकार, तानाशाही रवैया अपना सरकार की ताकत का दुरुपयोग करने वाली भाजपा को जनता ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। हिंदु- मुस्लिम को लेकर लोगों को भ्रमित करने वाली पार्टी को इस बार पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। खंडित लोकसभा बनी है। जनता ने भाजपा को दिखा दिया है कि आने वाला समय कांग्रेस का है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नालागढ़ के लोगों ने केएल ठाकुर को विधायक बनाकर भेजा था लेकिन वह जनता का काम कराने में नाकाम रहे और जनता उन्हें बार-बार मौका नहीं देगी। इस दौरन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल, पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, गंगूराम मुसाफिर, ठाकुर कौल सिंह, जिला अध्यक्ष शिव कुमार, ब्लाॅक अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर ने भी संबोधित किया और जनता से कांग्रेस को समर्थन मांगा।
विज्ञापन