फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Election process of Trilok faction of Non Gazetted Employees Services Federation begins, know the complete sch

Shimla News: अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ के त्रिलोक गुट की चुनावी प्रक्रिया शुरू, जानें पूरा शेड्यूल

Wed, 20 Sep 2023 09:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Sep 2023 09:29 PM IST
सार

प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ (त्रिलोक ठाकुर गुट) के प्रदेश स्तरीय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिमला जिला के चुनाव बागवानी निदेशालय के सभागार नवबहार में 24 सितंबर को होंगे।

विज्ञापन
Election process of Trilok faction of Non Gazetted Employees Services Federation begins, know the complete sch
अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ त्रिलोक गुट - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ (त्रिलोक ठाकुर गुट) के प्रदेश स्तरीय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिमला जिला के चुनाव बागवानी निदेशालय के सभागार नवबहार में 24 सितंबर को होंगे। महासंघ के अतिरिक्त महासचिव त्रिलोक ठाकुर ने बताया कि इसी तरह जिला सिरमौर के चुनाव सराहां में 6 अक्टूबर को होंगे। जिला कांगड़ा, किन्नौर, ऊना एवं हमीरपुर में चुनाव हो चुके हैं। राज्य कार्यकारिणी के चुनाव 20 अक्टूबर तक किए जाएंगे। प्रदेश स्तरीय चुनाव में 12 जिला के प्रतिनिधियों के अलावा 85 विभागीय संगठनों के प्रधान और महासचिव भाग लेंगे।

विज्ञापन


इस अवसर पर बागवानी विभाग के प्रधान राजीव चैहान, वन विभाग के नृपजीत सिंह ठाकुर, आईपीएच विभाग के एलडी चौहान, स्वास्थ्य विभाग आईजीएमसी के हरींद्र मेहता, लायक राम रघुवंशी, डीडीयू संघ के प्रधान सुभाष धांटा तथा महासचिव कर्ण राजटा, शिक्षा निदेशालय के प्रधान रविंद्र सिंह मेहता, महासचिव हेम प्रकाश भारद्वाज, मुख्य सलाहकार अश्विनी चैहान, आयुर्वेद विभाग के प्रधान तिलक वर्मा एवं बलवीर ठाकुर, पशु पालन विभाग के महेंद्र कालटा, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के नरेश ठाकुर ने संयुक्त में कहा कि जिला शिमला के चुनाव में जिला के सभी ब्लॉक और विभागीय संगठन भाग लेंगे।
विज्ञापन


अराजपत्रित के नाम पर हुए थे एनपीएस के चुनाव : महासंघ
महासंघ ने संयुक्त बयान में बताया कि अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नाम पर जो चुनाव प्रदेश में करवाए हैं। वह नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के चुनाव थे। इसमें किसी भी विभागीय संगठन ने भाग नहीं लिया। यह चुनाव केवल नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों की कार्यकारिणी को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का नाम देने मात्र तक सीमित थे, जो पूरी तरह असंवैधानिक है। अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ के संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति महासंघ के पदाधिकारी होने के अलावा दूसरी किसी भी संस्था का पदाधिकारी नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed