{"_id":"600c2c768ebc3e31c965d928","slug":"election-process-of-panchayati-raj-institutions-complete-in-himachal-code-of-conduct-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती राज संस्थाओं की चुनाव प्रक्रिया पूरी, आचार संहिता हटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती राज संस्थाओं की चुनाव प्रक्रिया पूरी, आचार संहिता हटी
Sat, 23 Jan 2021 07:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 Jan 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव हिमाचल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं की चुनाव प्रक्रिया शनिवार को पूरी होते ही चुनाव आचार संहिता हटा दी गई है। गत 21 दिसंबर को प्रदेश में पंचायती राज और स्थानीय निकायों के चुनाव की घोषणा के चलते प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू कर दी थी। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद से सरकारी योजनाओं और कार्यक्रम को दर्शाने वाले होर्डिंग दोबारा लगाए जाने लगे हैं। अब विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग करीब ढाई हजार कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करेगा। प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से करीब डेढ़ हजार पदे भरे जाने हैं। खनन माफिया पर शिकंजा कसने के लिए स्थापित चेक पोस्टों में कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी की जा सकेगी। सरकार अब नई योजनाएं और कार्यक्रमों को आरंभ कर सकेगी। राज्य चुनाव आयोग के सचिव सुरजीत सिंह ने बताया कि 23 जनवरी को चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही आचार संहिता हटा दी गई है।
विज्ञापन