फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   election commission social media campaigning count in election expenses

उम्मीदवार के खर्च में जुड़ेगा अब ये प्रचार, निर्वाचन आयोग रखेगा पैनी नजर

Mon, 11 Sep 2017 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 11 Sep 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
election commission social media campaigning count in election expenses

विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे दावेदार सोशल साइट्स पर सक्रिय हो गए हैं। नेताओं ने अपने फेसबुक पर पेज बनाकर प्रचार शुरू कर दिया है, लेकिन इस बार निर्वाचन आयोग की इस पर पैनी नजर रहेगी।

विज्ञापन


सोशल साइट्स फेसबुक, यू ट्यूब, ट्विटर पर पोस्ट होने वाली प्रचार सामग्री प्रत्याशियों के चुनावी खर्च में जुड़ेगी। आचार संहिता लागू होते ही हर जिले में आयोग की मीडिया सर्टिफिकेशन एंड कन्टेंट मानीटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) बनेगी।
विज्ञापन


प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों को सोशल मीडिया पर प्रचार में इंटरनेट और क्रिएटिव टीम के भुगतान का ब्यौरा देना होगा। यह खर्च प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा। प्रत्याशियों को सोशल मीडिया पर प्रचार पर जिला निर्वाचन अधिकारी के अधीन बनने वाली एमसीएमसी नजर रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव वीडियो की लेनी होगी अनुमति

election commission social media campaigning count in election expenses

प्रचार संबंधित पोस्ट, वीडियो एनिमेशन, ग्राफिक प्रचार विज्ञापन के रूप में जारी होगा तो उसका प्रमाणीकरण भी कमेटी करेगी। फेसबुक पेज या अकाउंट को स्पांसर करते समय आने वाले खर्च और भुगतान की प्रक्रिया का ब्यौरा नियमित रूप से कमेटी को देना होगा।

अगर किसी का सोशल मीडिया पर प्रचार आयोग की नजर में आता है, तो उसे आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। गैर विज्ञापन पोस्टों का अनुश्रवण भी कमेटी का जिम्मा रहेगा। 

कई नेता फेसबुक और ट्विटर पर लाइव वीडियो से भी अपना प्रचार करते हैं। लाइव होने से पहले एमसीएमसी की अनुमति लेनी होगी।

इसका भी ख्याल रखना होगा कि लाइव होने वाला नेता आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न करे। उल्लंघन करने पर निर्वाचन आयोग नियमानुसार कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed