{"_id":"6172b881bd05561fa6071a98","slug":"election-commission-of-india-has-given-permission-to-issue-tender-advertisement-for-flower-market-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत निर्वाचन अयोग ने दी हिमाचल में फूल मंडी के लिए टेंडर का विज्ञापन जारी करने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत निर्वाचन अयोग ने दी हिमाचल में फूल मंडी के लिए टेंडर का विज्ञापन जारी करने की अनुमति
Sat, 23 Oct 2021 11:25 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 Oct 2021 11:25 AM IST
सार
भारत निर्वाचन आयोग ने मंडी के लिए 10 दुकानों की अलाटमेंट के संबंध में टेंडर का विज्ञापन जारी करने की अनुमति दे दी है। बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर ने अनुमति मिलने की पुष्टि की है। हालांकि, अनुमति में स्पष्ट किया है कि आचार संहिता लागू रहने तक दुकानों का आवंटन नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
फूल मंडी(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में पहली फूल मंडी शुरू करने के लिए राज्य मार्केटिंग बोर्ड ने बड़ी बाधा पार कर ली है। भारत निर्वाचन आयोग ने मंडी के लिए 10 दुकानों की अलाटमेंट के संबंध में टेंडर का विज्ञापन जारी करने की अनुमति दे दी है। बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर ने अनुमति मिलने की पुष्टि की है। हालांकि, अनुमति में स्पष्ट किया है कि आचार संहिता लागू रहने तक दुकानों का आवंटन नहीं किया जा सकेगा। बोर्ड ने दुकानों के टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि उपचुनावों के बाद नवंबर के दूसरे हफ्ते में दुकानों का आवंटन हो जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद शिमला समेत कई जिलों के फूल उत्पादक अपने उत्पाद यहां बेच सकेंगे। अभी उत्पादकों को फूल बेचने के लिए दिल्ली जाना पड़ता था। दूरी की वजह से कई बार फूल की गुणवत्ता कम हो जाती थी। अब नजदीक में मंडी होने पर उन्हें अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड ने अक्तूबर में परवाणू में पहली फूल मंडी खोलने का फैसला लिया था, लेकिन उपचुनाव की घोषणा के बाद आचार संहित के चलते सरकार को फूल मंडी शुरू करने में देरी हो गई। इस मंडी में शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी के फूल उत्पादक फूलों की आसानी से बिक्री कर सकेंगे।
विज्ञापन
एसजेवीएन को 129 पद भरने की दी मंजूरी
आयोग ने बिजली बोर्ड को इलेक्ट्रिक कंडक्टर की खरीद प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दी है। बोर्ड टेंडर जारी कर सकेगा, लेकिन चुनावी दौर में किसी को काम अवार्ड नहीं करेगा। एसजेवीएनएल को भी विभिन्न श्रेणी के 129 पद भरने की भी मंजूरी दी गई है। हालांकि, परीक्षा परिणाम चुनाव के दौरान जारी नहीं किया जा सकेगा। शिक्षा बोर्ड को भी विभिन्न पदों पर पदोन्नति के लिए डीपीसी करने की मंजरी दी है।
विज्ञापन