फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   election commission of India ask what action taken against employees

शिमला: निर्वाचन आयोग ने पूछा, दोषी कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई की

Sun, 27 Nov 2022 06:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Nov 2022 06:46 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने राज्य के शिक्षा, वन और स्वास्थ्य विभाग को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में आयोग ने इन विभागों से कहा है कि जिन कर्मचारी नेताओं और मुलाजिमों के खिलाफ भाजपा नेताओं ने शिकायत की थी, उनके खिलाफ अभी तक क्या कार्रवाई की है।

विज्ञापन
election commission of India ask what action taken against employees
निर्वाचन आयोग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय निर्वाचन आयोग ने राज्य के तीन विभागों से दो कर्मचारी नेताओं सहित पांच कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले में स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। भाजपा नेताओं ने इन कर्मचारी नेताओं के खिलाफ लिखित शिकायत की थी कि ये कर्मचारी कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं। इन कर्मचारियों पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है।  

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने राज्य के शिक्षा, वन और स्वास्थ्य विभाग को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में आयोग ने इन विभागों से कहा है कि जिन कर्मचारी नेताओं और मुलाजिमों के खिलाफ भाजपा नेताओं ने शिकायत की थी, उनके खिलाफ अभी तक क्या कार्रवाई की है। इसके बारे में चुनाव विभाग को तुरंत अवगत कराया जाए। इससे पहले आयोग ने दो बार विभागों को पत्र भेज कर दोषी कर्मचारियों को नोटिस जारी करके उनके खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


हालांकि, इसके बाद विभागों ने आयोग को अवगत करवाया था कि इन कर्मचारियों के खिलाफ सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। राज्य की अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी नीलम दुल्टा ने कहा कि तीनों विभागों को चुनाव आयोग की तरफ से पत्र भेजकर पूछा गया है कि कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed