डाक्टरों और नर्सों के रिक्त पदों को भरने की चुनाव आयोग ने दी मंजूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने हिमाचल में डॉक्टरों और नर्सों के रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को 10 दिन के भीतर नर्सों के 714 खाली पदों को भरने की मंजूरी के निर्देश दिए थे। इसके चलते आयोग ने स्वास्थ्य विभाग को पदों को भरने की हरी झंडी दे दी है।
आईजीएमसी में सीनियर व जूनियर रेजिडेंट डाक्टरों के 100 से अधिक डॉक्टरों के खाली पदों को भरा जाएगा। मेडिसिन, सर्जरी, फिजियोलॉजी व पैथोलॉजी के अलावा अन्य विभागों में यह पद भरेंगे। अस्पताल में काफी समय से डॉक्टरों के खाली पद न भर पाने के कारण संबंधित विभागों को ओपीडी चलाना मुश्किल हो रहा था। इसी तरह नर्सों के रिक्त पदों को न भरे जाने से अस्पताल में काम प्रभावित हो रहा था।
आईजीएमसी में डॉक्टरों के खाली पदों के होने के कारण भारी काफी समस्या पेश आ रही थी। प्रबंधन ने डॉक्टरों के वॉक इन इंटरव्यू भी निकाले थे, लेकिन आचार संहिता के लागू होने के बाद यह प्रक्रिया बंद हो गई। सोमवार को आयोग की ओर से निर्देश जारी किए गए। उधर, मेडिकल स्टोर इंचार्ज डॉक्टर राहुल गुप्ता ने बताया कि उन्हें जानकारी तो मिली है, लेकिन लिखित में आर्डर नहीं आए हैं।
आईजीएमसी शिमला के प्राचार्य डा. रवि चंद्र शर्मा ने कहा कि आयोग से साक्षात्कार के निर्देश जारी हुए हैं। अब प्रबंधन साक्षात्कार को लेकर एक तारीख तय करेगा, जिसके बाद ही डॉक्टर व स्टाफ नर्सों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने कहा कि चुनाव आयोग ने नर्सों के रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दे दी है।