{"_id":"5c455418bdec227389634751","slug":"election-commission-directions-to-himachal-govt-to-transfer-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश, तीन सालों से एक ही जगह डटे अफसर हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश, तीन सालों से एक ही जगह डटे अफसर हटेंगे
Mon, 21 Jan 2019 10:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने कदमताल शुरू कर दी है। चुनाव आयोग ने हिमाचल सरकार को पत्र लिखकर उन तमाम अधिकारियों को बदलने के निर्देश दिए हैं, जो पिछले तीन साल से एक ही जगह पर डटे हैं। उन अफसरों को भी ट्रांसफर करने के लिए कहा गया है, जिनका तीन साल का कार्यकाल 31 मई को पूरा होगा।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के निर्देशों के चलते अब लंबे समय से एक ही जगह तैनात उन अधिकारियों का ट्रांसफर तय है, जो चुनाव प्रक्रिया से जुडे़ हैं। इनमें उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के अलावा सहायक आयुक्त, एएसपी, एसडीएम, डीएसपी, बीडीओ, तहसीलदार जैसे अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने ऐसे अफसरों की सूची बनाना शुरू कर दी है। ऐसे में अगले पंद्रह दिनों में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य निर्वाचन अधिकारी डीके रतन ने कहा कि आयोग के निर्देशों से सरकार को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
स्थायी सीईओ की तैनाती जल्द
चुनाव आयोग की कदमताल के बीच हिमाचल के मुख्य निर्वाचन कार्यालय को भी स्थायी सीईओ मिलने की संभावना है। पूर्व सीईओ पुष्पेंद्र राजपूत के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद पिछले 2 महीने से यह पद खाली चल रहा है। सरकार ने पहले कुछ अधिकारियों का पैनल भेजा था, लेकिन आयोग ने उसे वापस भेज दिया था। अब दोबारा पैनल भेजा गया है।