फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Election code of conduct removed, Himachal government will pay for apple to horticulturist

चुनाव आचार संहिता हटी, बागवानों को सेब का भुगतान करेगी हिमाचल सरकार

Thu, 04 Nov 2021 02:01 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Nov 2021 02:01 AM IST
सार

सरकार में हिमफेड 9.50 करोड़ और एचपीएमसी को दस करोड़ सीजन में सेब की खरीद के लिए पहले ही जारी कर दिया था। प्रदेश सरकार सेब बागवानों को चालू साल में खरीदे सेब का भुगतान शीघ्र शुरू करेगी।  

विज्ञापन
Election code of conduct removed, Himachal government will pay for apple to horticulturist
 हिमफेड के चेयरमैन गणेश दत्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चुनाव आचार संहिता हटते ही मंडी मध्यस्थता (एमआईएस) में चालू सीजन में बागवानों से खरीद सेब का सरकार पूरा भुगतान करेगी। सरकार में हिमफेड 9.50 करोड़ और एचपीएमसी को दस करोड़ सीजन में सेब की खरीद के लिए पहले ही जारी कर दिया था। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार सेब बागवानों को चालू साल में खरीदे सेब का भुगतान शीघ्र शुरू करेगी।  पिछले साल का सारा बकाया भुगतान बागवानों हो चुका है। एचपीएमसी सरकार को दीपावली के बाद 30 करोड़ के भुगतान का मामला सरकार से उठाएगी। इसी तरह एचपीएमसी करीब 34 करोड़ का क्लेम बनाकर भेज रहा है ताकि बागवानों को समय पर भुगतान हो सके।
विज्ञापन


बागवानों से खरीदा 73 हजार मीट्रिक टन सेब
प्रदेश सरकार की एजेंसी एचपीएमसी और हिमफैड से 73 हजार मीट्रिक टन सेब मंडी मध्यस्थता योजना तहत खरीदा है। एचपीएमसी ने सीजन में 31 अक्तूबर तक कुल 38 हजार मीट्रिक टन सेब खरीदा है। इसी तरह से हिमफैड ने कुल 35 हजार मीट्रिक टन सेब बागवानों से सेब खरीदा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 हिमफेड के चेयरमैन गणेश दत्त ने कहा कि दीपावली के बाद योजना के जरिये खरीदे सेब के भुगतान का मामला सरकार को भेजा जाना है। कें द्रों में सेब खरीद का काम 31 अक्तूबर को बंद कर दिया है। एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल कहते हैं सरकार के पास मामला भेजा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed