फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Election campaign in Himachal picks up pace, JP Nadda reaches Raihan

Himachal: जेपी नड्डा बोले- हिमाचल में बैक गियर की सरकार, कांग्रेस ने 900 संस्थान किए बंद

Sat, 18 May 2024 10:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुनिहार/चंबा/राजा का तालाब/रैहन
अमर उजाला नेटवर्क, कुनिहार/चंबा/राजा का तालाब/रैहन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 May 2024 10:11 PM IST
सार

जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश में तीन जगह चुनावी जनसभाएं कर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जुबानी हमला बोला। 

विज्ञापन
Election campaign in Himachal picks up pace, JP Nadda reaches Raihan
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश में तीन जगह चुनावी जनसभाएं कर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जुबानी हमला बोला। सोलन के कुनिहार में नड्डा ने कहा कि प्रदेश में बैक गियर की सरकार है। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही 900 संस्थान बंद कर दिए। कांगड़ा के रैहन में कहा कि घमंडिया इंडिया गठबंधन परिवार वालों का गठबंधन है। अपने परिवारों के विकास और बेटों को मुख्यमंत्री बनाने के लिए गठबंधन हुआ है। चंबा में कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनी तो उरी में आतंकी हमले का जवाब हमारी सेना ने पाकिस्तान में उनके घर में घुसकर आतंकी मारे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


कुनिहार में नड्डा ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के नेता कोई जेल में है तो कोई बेल में। सोनिया गांधी हो या राहुल या फिर केजरीवाल सभी पर घोटालों के आरोप हैं। पहले कश्मीर में कोई आतंकी घटना होती थी तो दिल्ली में बिरयानी खिलाकर समझौते की बात करते थे, आज सुबह घटना होती है तो दोपहर तक सर्जिकल स्ट्राइक कर दी जाती है। कांग्रेस ने 70 सालों में देश में केवल फूट डालो और राज करो की राजनीति की। अब उत्तर से दक्षिण तक लोगों को लड़ा रहे हैं। यहां उन्होंने शिमला संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी सुरेश कश्यप को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैहन में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी डाॅ. राजीव भारद्वाज के पक्ष में रैली में नड्डा ने कहा कि दस वर्ष के कार्यकाल में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की राजनीति में बदलाव आया है। आपदा के समय केंद्र ने प्रदेश को 1,782 करोड़ की राहत राशि दी। नड्डा ने कहा कि मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचार मिटाओ, लेकिन घमंडिया गठबंधन के नेता कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ। उन्होंने कहा, कहावत है कि अंधा बांटे रेवड़ियां मुड़-मुड़ अपने को दे। दूसरी तरफ स्थिति यह है कि कांग्रेस बांटे रेवड़ी, मुड़-मुड़ कर अपनों को दे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ड्राइंग रूम में महिला से दुर्व्यवहार होता है, लेकिन सीएम चुप बैठे हैं। राहुल गांधी संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं, लेकिन संविधान निर्माता डाॅ. आंबेडकर ने धर्म के नाम पर आरक्षण न देने के बारे में स्पष्ट लिखा है। चंबा में नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाकर एक देश एक कानून लागू किया। यूपीए की सरकार में रोजाना कोई न कोई घोटाला होता था, लेकिन एनडीए की सरकार बनते ही घोटाले बंद हो गए। जब पीएम मोदी ने डिजिटल भारत की बात कही तो कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में अनपढ़ ज्यादा हैं। डिजिटल का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। मौजूदा समय में एक सब्जी वाला भी पेमेंट डिजिटल तरीके से ले रहा है। नड्डा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

त्रासदी हुई तो प्रियंका भी नहीं आईं
नड्डा ने कहा कि पिछले साल प्रदेश में त्रासदी हुई, लेकिन कांग्रेस का कोई बड़ा नेता हिमाचल नहीं पहुंचा। जब उन्होंने हिमाचल का दौरा किया, तो प्रधानमंत्री ने 200 करोड़ रुपये आपदा प्रभावितों के लिए जारी किए। खुद को हिमाचल की बेटी कहने वाली प्रियंका गांधी एक बार भी नहीं आईं।

ऐसा कोई सगा नहीं जो कांग्रेस ने ठगा नहीं : अनुराग
 हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने शनिवार को अम्बेहड़ा, तलमेहड़ा, सोहारी पंचायतों में जनसभाओं को संबोधित किया। इसमें अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया गया है। कांग्रेस सरकार केवल खाली घोषणाएं करने वाली पार्टी है। हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के लिए जो झूठे वादे किए हैं। न ही महिलाओं को 1500 रुपये मिले और न 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिली और न गोबर बिका। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जो इन्होंने ठगा नहीं। इस मौके पर तलमेहड़ा पंचायत में कुछ लोगों ने भाजपा का दामन थामा। इसमें खरयालता पंचायत प्रधान राकेश धीमान, पूर्व सदस्य रघुवीर सिंह, सेवानिवृत्त अध्यापक रणधीर सिंह, सेवानिवृत्त वन विभाग के बीओ तिलक राज शर्मा, युवा अजय शर्मा सहित अन्य लोग भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर सिंह, सेवानिवृत्त मेजर रघुवीर सिंह, बीडीसी सदस्य राजेंद्र ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य अशोक शर्मा, पूर्व उपप्रधान जीवन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed