Red Cross Fair Kullu: वॉकथॉन में 80 साल के हरिचंद बने विजेता, आठ साल की बच्ची से लेकर 90 साल की बुजुर्ग ने किया कैटवॉक
ढालपुर मैदान में चल रहे रेडक्रास मेले के दौरान करवाई गई वॉकथॉन प्रतियोगिता में बुजुर्गों ने दमखम दिखाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के ढालपुर मैदान में चल रहे रेडक्रास मेले के दौरान करवाई गई वॉकथॉन प्रतियोगिता में बुजुर्गों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता 60 से 70 और 70 से 80 साल के आयु वर्ग के लिए करवाई गई। डेढ़ किमी की वॉकथॉन में 80 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी हरिचंद वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। उनको इस दौड़ के लिए अखाड़ा बाजार के घनश्याम सूद ने प्रोत्साहित किया। इसके अलावा दस दौड़ में गोपाल सिंह नेगी, ज्ञान चंद शर्मा, अरविंद शर्मा, माधो कैलाश तथा संगत राम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किगए। ढालपुर में हुई महिला मंडल की रस्साकशी प्रतियोगिता में जनाहल महिला मंडल विजेता रहा। दूसरे स्थान पर जौली महिला मंडल रहा।
आठ साल की बच्ची से लेकर 90 साल की बुजुर्ग ने कैटवॉक
मेले के अंतिम दिन दशहरा मैदान में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता विषय पर कैटवॉक हुआ। पारंपरिक कुल्लू परिधानों में हुए कैटवॉक में आठ साल की बच्ची से लेकर 90 साल की बुजुर्ग महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के साथ स्वच्छता का संदेश दिया। उनको मुख्य अतिथि डॉ. साधना ठाकुर ने सम्मानित किया।
गांवों तक पहुंचे जिंदगी चुनो अभियान : साधना
जिंदगी चुनो अभियान को गांवों तक पहुंचाना होगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के एक-एक व्यक्ति का योगदान जरूरी है। विकास में भी प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी होना जरूरी है। यह बात रेडक्रॉस मेले के समापन के दौरान राज्य रेडक्रॉस सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर ने कही। उन्होंने मेले में विभिन्न विभागों, स्कूली बच्चों व अन्य संस्थाओं की ओर से लगाए करीब 30 स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। युवाओं से आह्वान किया कि वे नशीले पदार्थों के सेवन से बचें। नशा न केवल व्यक्ति को, बल्कि उसके घर-परिवार को भी बरबाद कर देता है। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा ग्रहण कर एक अच्छे नागरिक बनें और समाज में अपना नाम कमाएं। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने की बात कही। जिला कुल्लू में हिमकेयर योजना के तहत 23,125 रोगियों के मुफ्त उपचार किया गया।
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि सोसायटी की ओर से सामाजिक सरोकार के और कार्य भी किए जा रहे हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों, स्कूली बच्चों तथा डाइट के प्रशिक्षुओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस मौके पर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, राज्य एग्रो इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष युवराज बौद्ध, धनेश्वरी ठाकुर, भीमसेन, अखिलेश कपूर, दानवेंद्र सिंह, एडीएम प्रशांत सरकैक, सहायक आयुक्त शीशपाल नेगी पर उपस्थित थे।