फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Elderly murdered by poisoning in Baduha una himachal, two people of the village detained

ऊना: बडूहा में जहर देकर बुजुर्ग की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 06 Feb 2022 08:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 06 Feb 2022 08:59 PM IST
सार

 पुलिस के अनुसार वीडियो मृतक बालकृष्ण (65) की बहू ने बनाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी रविवार दोपहर बाद मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। 

विज्ञापन
Elderly murdered by poisoning in Baduha una himachal, two people of the village detained
बुजुर्ग की जहर देकर हत्या (सांकेतिक)

विस्तार

एक बुजुर्ग को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया गया है। वारदात हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा के बडूहा गांव की है। मौत से पहले मृतक का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने गांव के ही दो लोगों पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सोमवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा भेजा जाएगा। बुजुर्ग को जहर क्यों दिया गया है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक बालकृष्ण (65) की बहू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनके ससुर शनिवार रात को खाना खाकर सोए गए थे। रविवार सुबह उसे ससुर के चीखने की आवाज सुनाई दी। जब वह कमरे में गई तो ससुर उल्टियां कर रहे थे।

विज्ञापन


ससुर ने बताया कि गांव के ही दो लोगों ने कुछ देर पहले कमरे में घुसकर जबरदस्ती जहर खिला दिया है। बहू ने बताया कि इस दौरान उसने ससुर के बयान का एक वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उन्होंने गंभीर हालत में ससुर को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग एक साल से अधरंग के रोग से पीड़ित थे और अधिकतर समय बिस्तर पर ही रहते थे। उनका एक बेटा फौज में है।    एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच करने के लिए फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed