फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   eight thousand new members join bjp in himachal pradesh

हिमाचल में दो दिनों में बने भाजपा के 80 हजार सदस्य

Sun, 07 Jul 2019 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Jul 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
eight thousand new members join bjp in himachal pradesh
भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो

हिमाचल भाजपा में दो दिनों में 80 हजार सदस्य बन गए हैं। मिस्ड कॉल, नमो ऐप और भाजपा की वेबसाइट पर लिंक खोलने के बाद आवेदन भरकर भाजपा की सदस्यता लेने का सिलसिला तेज हो गया है। बीते शनिवार को ‘संगठन पर्व’ नाम से इस अभियान की लांचिंग पूरे देश सहित हिमाचल के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में की गई।

विज्ञापन


पहले दिन जहां करीब 50 हजार सदस्य बनाए गए, वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ा लगभग 80 हजार सदस्यों तक पहुंच गया है। भाजपा कार्यालय के एक पदाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। तीन तरह से भाजपा सदस्य बनाने की मुहिम छेड़ी गई है।
विज्ञापन


एक मिस्ड कॉल देकर यह सदस्यता ली जा सकती है। 8980808080 नंबर पर मिस्ड कॉल करते ही मोबाइल पर एक लिंक आता है। इस लिंक को खोलने के बाद एक ऑनलाइन आवेदन पत्र खुलता है। इसमें पूरा विवरण भरना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कोई पहले से ही सदस्य है तो उसके लिए संदेश आता है कि वह पहले से ही मेंबर है। अगर नहीं है तो पूरा आवेदन भरने के बाद भाजपा का सदस्य बन जाने का संदेश आता है। यह सदस्यता निशुल्क दी जा रही है। 


भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर का कहना है कि भाजपा की सदस्यता लेने को बड़ी संख्या में लोग आगे आ रहे हैं। 10 अगस्त तक भाजपा के ढाई लाख नए सदस्य बनाने का बीड़ा उठाया गया है। वर्तमान में ये 13 लाख हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed