फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   eight thousand imposed on HRTC for taking two rupee more from bus fare

किराये में दो रुपये अतिरिक्त वसूलने पर एचआरटीसी को आठ हजार हर्जाना

Tue, 03 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
eight thousand imposed on HRTC for taking two rupee more from bus fare
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल पथ परिवहन निगम के बस परिचालक को यात्री से दो रुपये अतिरिक्त वसूलना महंगा पड़ गया। जिला कंज्यूमर फोरम के अध्यक्ष भुवनेश अवस्थी, सदस्य कंचन बाला और अधिवक्ता सुशील शर्मा ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए एचआरटीसी को अतिरिक्त किराया राशि को 9 फीसदी ब्याज समेत लौटाने और आठ हजार रुपये बतौर हर्जाना देने का फैसला सुनाया है।

विज्ञापन


  गांव बढेड़ा, सब तहसील कांगू उपमंडल नादौन जिला हमीरपुर निवासी जमना दास अग्निहोत्री ने इस मामले की शिकायत जिला उपभोक्ता फोरम हमीरपुर में की थी। अग्निहोत्री ने शिकायत में कहा था कि 22 जून 2018 को वह झनियारी से कांगू वाया रंगस के लिए चलने वाली एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की बस में सवार हुआ। इस दौरान बस परिचालक ने उसे 13 किलोमीटर के लिए 21 रुपये वाला टिकट थमा दिया।
विज्ञापन


यात्री ने विरोध करते हुए कहा कि सफर की कुल दूरी 12 किमी है, जिसका किराया 19 रुपये बनता है। लेकिन कंडक्टर ने कहा कि जो इलेक्ट्रिानिक टिकट मशीन में दर्ज है, उसी के मुताबिक किराया वसूला जाएगा। इसके बाद 2 जुलाई 2018 शिकायकर्ता अपनी पत्नी और दोहती के साथ दोबारा निगम की बस में सवार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान यात्री से पांच रुपये अतिरिक्त वसूले गए। 2 अगस्त 2018 को तीसरी बार अतिरिक्त किराया के रूप में कुल 10 रुपये वसूले गए। जमना दास अग्निहोत्री ने क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी हमीरपुर के खिलाफ इस मामले की शिकायत उपभोक्ता फोरम में कर दी। जिस पर उपभोक्ता फोरम ने शिकायतकर्ता के पक्ष में फैसला सुनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed