फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Eight more youth leaders left Congress in favor of Harsh Mahajan

Shimla: हर्ष महाजन के पक्ष में आठ और युवा नेताओं ने छोड़ी कांग्रेस

Wed, 12 Oct 2022 06:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Oct 2022 06:13 PM IST
सार

 पार्टी के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हर्ष महाजन के समर्थन में शिमला शहर के इन युवा नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफे दिए हैं। 

विज्ञापन
Eight more youth leaders left Congress in favor of Harsh Mahajan
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के आठ और युवा नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। पार्टी के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हर्ष महाजन के समर्थन में शिमला शहर के इन युवा नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफे दिए हैं।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भेजे पत्र में पार्टी के प्रदेश सचिव आकाश सैनी, अध्यक्ष युवा इंटक जिला शिमला राहुल नेगी, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी अमित मेहता, मेहर सिंह पंवर, सचिव भगत सिंह ठाकुर, नरेश कुमार, धीरज कश्यप और सचिव प्रदेश युवा कांग्रेस प्रतीक शर्मा ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है।इन सभी युवा नेताओं ने सामूहिक त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है। बीते रोज पार्टी के प्रदेश महासचिव धर्मपाल ठाकुर ने हर्ष महाजन के समर्थन में पार्टी से नाता तोड़ा था। 

विज्ञापन


कांग्रेस को खत्म कर रहा गांधी परिवार : बालनाटाह
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष खुशीराम बालनाटाह ने कहा है कि महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कांग्रेस के नेताओं से पार्टी को भंग करने का आग्रह किया था और किसी और राजनीतिक दल का गठन करने के लिए कहा था। उस समय तो उन्होंने महात्मा गांधी की बात नहीं मानी लेकिन वर्तमान गांधी परिवार कांग्रेस को खत्म करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। कांग्रेस के बड़े नेता हिल स्टेशन पर छुट्टियां मना रहे हैं। उद्देश्यहीन भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। जिसका कांग्रेस के नेताओं को भी लक्ष्य मालूम नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश डबल इंजन सरकार से लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी का एक महीने की अल्पावधि में तीसरी बार हिमाचल आना उनके प्रदेश के प्रति विशेष लगाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने प्रगतिशील कार्यों, मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की बदौलत दोबारा सरकार बनाएगी और रिवाज बदलेगी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed