फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   eight months old corona positive child died in igmc shimla

शिमला: आईजीएमसी में आठ माह के कोरोना पॉजिटिव बच्चे की मौत

Sun, 28 Mar 2021 12:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 28 Mar 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
eight months old corona positive child died in igmc shimla
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश में आठ माह के कोरोना पॉजिटिव बच्चे की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार आईजीएमसी शिमला में आठ महीने के संक्रमित बच्चे की कोरोना से मौत हो गई है। बच्चे की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई थी। अस्पताल में बच्चे को देर रात इलाज के लिए लाया गया था, लेकिन प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि बच्चे को साइटोमेगालो वायरस था।

विज्ञापन


इससे उसे जन्म से कई डिफेक्ट थे। बच्चे का यात्रा इतिहास चंडीगढ़ का था, इसलिए कोविड टेस्ट करवाया गया, जो पॉजिटिव आया था। आईजीएमसी के डॉक्टरों के मुताबिक साइटोमेगालो वायरस के चलते उसे पीजीआई रेफर कर किया था, लेकिन किसी कारणवश परिजन उसे वापस ले आए। हो सकता है कि वह इस दौरान ही संक्रमण की चपेट में आया हो। शुक्रवार देर रात बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो उसे दोबारा आईजीएमसी लाया गया। यहां बाल रोग विभाग के डॉक्टरों ने शिशु को आईसीयू में रखा, लेकिन कुछ घंटों में उसकी मौत हो गई।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed