{"_id":"5f1c24878ebc3e9f6b1b191b","slug":"eight-hpas-officers-transfer-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के बीच एक आईएएस, आठ एचएएस अफसर के कार्यभार बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंध के बीच एक आईएएस, आठ एचएएस अफसर के कार्यभार बदले
Sat, 25 Jul 2020 09:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 25 Jul 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश सरकार ने तबादलों पर प्रतिबंध के बीच एक आईएएस व आठ एचएएस अधिकारियों के कार्यभार बदल दिए हैं। मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश के तहत श्रमायुक्त आईएएस अफसर डॉ. एसएस गुलेरिया को पंजीयक सहकारी सभाएं का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया। इससे पहले पंजीयक सहकारी सभाएं की अतिरिक्त जिम्मेदारी आबकारी एवं कराधान आयुक्त आईएएस अफसर डॉ. अजय कुमार शर्मा संभाल रहे थे। वहीं, स्थानांतरणाधीन चल रहे अतिरिक्त निदेशक श्री एबीवी इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनियरिंग एंड एलायड स्पोर्ट्स डॉ. विक्रम महाजन को ओएसडी सैनिक कल्याण हमीरपुर और ओएसडी सैनिक कल्याण अनुपम कुमार को एसडीएम झंडूता लगाया है।
विज्ञापन
एसडीएम झंडूता रहे विकास शर्मा को आरटीओ बिलासपुर, सहायक सेटलमेंट अधिकारी कांगड़ा अरुण कुमार को एसडीएम धीरा, एसडीएम इंदौरा गौरव महाजन को उप सचिव हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग, एसडीएम चुराह के पद पर स्थानांतरणाधीन सोमिल गौतम को एसडीएम इंदौरा, एसडीएम धीरा विकास जम्वाल को सहायक सेटलमेंट अधिकारी कांगड़ा और उप सचिव हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग रमेश चंद कटोच को आरटीओ ऊना तैनात किया है।
विज्ञापन