धर्मशाला: भारत-श्रीलंका टी-20 मैचों के लिए आठ कमेटियां बनाईं
एचपीसीए के सचिव सुमित शर्मा ने बताया कि भारत-श्रीलंका के मैचों के के लिए विभिन्न कमेटियां बनाई हैं। एचपीसीए के निदेशकों की गठित कमेटियों में एक सदस्यों को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच 26 और 27 फरवरी का खेेले जाने वाले टी-20 मैचों के लिए एचपीसीए ने आठ कमेटियों को जिम्मा सौंपा है। कमेटियों में एचपीसीए के निदेशकों सहित कुल 29 सदस्यों को शामिल किया गया है। खिलाड़ियों के स्वागत से लेकर मैदान में खिलाड़ियों की सुरक्षा और होटल में खिलाड़ियों के रहने और खाना परोसने के लिए कमेटी गठित कर एक अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। खिलाड़ियों के स्वागत के लिए एचपीसीए ने पांच सदस्यों की कमेटी गठित की है। जिसमें संजय शर्मा, अजय राणा, अत्तर सिंह नेगी, विजय शर्मा और तेजवंत सिंह नेगी के नाम शामिल हैं।
विजय भंडारी है सुरक्षा और हाउस कीपिंग कमेटी के अध्यक्ष
सुरक्षा और हाउस कीपिंग कमेटी में भी पांच सदस्यों को शमिल किया गया। जिसमें विजय भंडारी को अध्यक्ष, चंद्रशेखर मेहता सदस्य अप्रैक्स कॉउंसिल, राजेश पुरी, जितेंद्र जंवाल व नरेंद्र कपिला को सदस्य बनाया गया है। पीएमओ एरिया कमेटी में परमजीत को अध्यक्ष और प्रवीण सेन को सदस्य बनाया है। इसके अलावा हॉस्पिटेलिटी और केटरस कमेटी में सुरेंद्र ठाकुर को अध्यक्ष, मदन पुरी, युधिष्ठर कटोच, अशोक शर्मा और शिव कपूर को सदस्य बनाया है। टिकट एक्रीडेशन कमेटी में अवनीश परमार को अध्यक्ष और प्रेम ठाकुर को सदस्य बनाया है। ट्रांसपोर्टेशन कमेटी में धानवेंद्र सिंह को अध्यक्ष, अप्रेक्स काउंसिल के सदस्य विशाल शर्मा, जगदीप सिंह व टीपी चोपड़ा को सदस्य बनाया है। मीडिया कमेटी में सुरेंद्र शर्मा को अध्यक्ष और मोहित सूद को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा ग्राउंड कमेटी में अमिताभ शर्मा को अध्यक्ष, पिच क्यूरेटर सुनील चौहान, राज कुमार और संजय टिंका को सदस्य बनाया है।एचपीसीए के सचिव सुमित शर्मा ने बताया कि भारत-श्रीलंका के मैचों के के लिए विभिन्न कमेटियां बनाई हैं। एचपीसीए के निदेशकों की गठित कमेटियों में एक सदस्यों को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया है।