{"_id":"5d4e71478ebc3e6ca621dbe4","slug":"eid-ul-azha-2019-free-transport-facility-to-muslim-women-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद: सरकारी बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी मुस्लिम महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद: सरकारी बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी मुस्लिम महिलाएं
Sat, 10 Aug 2019 12:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
एचआरटीसी ने 12 अगस्त को बकरीद पर मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। समुदाय से संबंधित महिलाएं इस सुविधा का लाभ 12 अगस्त को सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक ले सकेंगी। इस सुविधा के लिए महिलाओं को उनका पहचान पत्र दिखाना होगा।
विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय से संबंधित महिलाओं को यह सुविधा हिंदु पर्व करवा चौथ और रक्षा बंधन की तर्ज पर दी जाएगी। बकरीद के दिन समुदाय से संबंधित महिलाएं प्रदेश के किसी भी कोने में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क बस यात्रा कर सकेंगी। हालांकि हिमाचल से बाहर जाने पर महिलाओं से किराया वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
महिलाओं को खुद करना पड़ेगा क्लेम
निगम की मानें तो मुस्लिम महिलाओं को बकरीद पर बसों में निशुल्क बस सेवा का लाभ उठाने के लिए खुद ही क्लेम करना होगा। परिचालक को पहचान पत्र दिखाकर ही यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम बकरीद के दौरान मुस्लिम महिलाओं को प्रदेश भर में निशुल्क बस सेवा मुहैया करवाएगा। महिलाओं को निशुल्क बस सेवा के लिए निदेशालय से निर्देश मिल चुके हैं। इसके चलते 12 अगस्त को सूर्योदय से सूर्यास्त तक मुस्लिम महिलाएं पहचान दिखा कर सेवा का लाभ उठा सकेंगी।- पंकज चड्ढा, आरएम धर्मशाला डिपो