फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Education Secretary sought report on recovery of computer fees in government schools

सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर फीस की वसूली पर शिक्षा सचिव ने मांगी रिपोर्ट

Mon, 10 Aug 2020 06:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Aug 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Education Secretary sought report on recovery of computer fees in government schools
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में वसूली जा रही कंप्यूटर फीस को लेकर शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने संज्ञान लेते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय से रिपोर्ट तलब की है। अमर उजाला के सोमवार के अंक में प्रकाशित खबर के बाद शिक्षा सचिव ने उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा से इस बाबत पूरी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। शिक्षा सचिव ने बताया कि कंप्यूटर फीस वसूलने को लेकर निदेशालय से रिपोर्ट मांगी गई है। सरकार के समक्ष इस मामले को ले जाया जाएगा। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जारी दाखिलों के तहत नौवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों से 110 रुपये कंप्यूटर फीस ली जा रही है।

विज्ञापन


अनुसूचित जाति और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों से 55 रुपये फीस ली गई है। राज्य मंत्रिमंडल ने कोरोना संकट के बीच सभी निजी स्कूलों को सिर्फ ट्यूशन फीस लेने को कहा है। अन्य सभी प्रकार के फंड वसूलने पर सरकार ने रोक लगाई है। उधर, सरकारी स्कूलों के लिए नियम तय नहीं होने के चलते नौवीं से जमा दो कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को घर में रहने के बावजूद कंप्यूटर फीस देनी पड़ रही है। कंप्यूटर विषय के प्रैक्टिकल स्कूल बंद होने के चलते नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में कंप्यूटर फीस वसूली का विरोध हो रहा है। अभिभावकों सहित प्रदेश पीजीटी आईपी संघ ने भी इसको लेकर रोष जताया है। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed