{"_id":"611bc2dfcc1774700373f3f3","slug":"education-news-classes-may-start-in-himachal-colleges-from-september-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा: हिमाचल के कॉलेजों में एक सितंबर से नियमित कक्षाएं शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा: हिमाचल के कॉलेजों में एक सितंबर से नियमित कक्षाएं शुरू करने की तैयारी
Wed, 18 Aug 2021 04:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 Aug 2021 04:35 PM IST
सार
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि 16 अगस्त से कॉलेजों के सेकेंड और थर्ड ईयर के विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गई है। फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों की कक्षाएं एक सितंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में एक सितंबर से नियमित कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि कैबिनेट से मंजूरी लेने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलेजों में 18 वर्ष आयु से अधिक के विद्यार्थी होते हैं, ऐसे में कॉलेजों में नियमित कक्षाएं खोलने का विचार है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के 88 फीसदी विद्यार्थियों को वैक्सीन भी लग चुकी है।
16 अगस्त से कॉलेजों में द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षाएं एक सितंबर से शुरू होंगी। इन कक्षाओं को ऑनलाइन ही जारी रखा जाना है या ऑफलाइन शुरू करना है, इसको लेकर जल्द फैसला ले लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को मानसिक तौर पर भी कॉलेज आने के लिए तैयार रहना चाहिए। यूजीसी ने भी एक सितंबर से कक्षाएं लगाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस बाबत अंतिम फैसला कोरोना संक्रमण के मामलों की स्थिति को देखने के बाद ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
आरएसएस से जुड़ा हूं, इसका गर्व है : गोविंद
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा था। इसमें शिक्षकों सहित कई शिक्षाविद शामिल हुए। यह एक गैरराजनीतिक कार्यक्रम था। भगवाकरण और आरएसएस का नाम बेवजह हर जगह घसीटना गलत है। गोविंद ठाकुर ने कहा कि मैं आरएसएस से जुड़ा हूं, मुझे इस पर गर्व है। कार्यक्रम में किसे बुलाया गया और किसे नहीं, इसकी जानकारी विवि प्रबंधन के पास होगी। कार्यक्रम में मीडिया को बुलाया जाना चाहिए था।
विज्ञापन