अचानक संस्थान की प्रार्थना सभा में पहुंच गए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्टाफ में मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने गुरुवार सुबह अचानक सिरमौर जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन पहुंच गए। शिक्षा मंत्री प्रार्थना सभा के समय डाइट में पहुंचे। शिक्षा मंत्री को अचानक देखकर डाइट में मौजूद शिक्षकों और अन्य स्टाफ में हड़कंप मच गया। शिक्षा मंत्री के सुबह ही संस्थान में पहुंचने से हर कोई हैरान था। प्रार्थना सभा में ही शिक्षा मंत्री ने डाइट संस्थान का हाल जाना। जेबीटी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए सुरेश भारद्वाज ने कहा कि गुरु का महत्व दुनिया में सबसे सर्वोपरि है। प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण लेते वक्त हर विषय पर विचार करना चाहिए।
यदि प्रशिक्षु शिक्षक आज स्वयं उस कार्य को अंजाम तक पहुंचाएंगे तो आने वाले समय में स्कूलों में जाकर वह बच्चों को यही सीख दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्वयं की गई चीज को ही व्यक्ति दूसरों को भी कह सकता है। शिक्षक ही समाज को आईना दिखाते हैं। इस दौरान उन्होंने प्रार्थना सभा में प्रशिक्षुओं की तारीफ भी की। साथ ही प्रशिक्षुओं को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ डाइट स्टाफ को उचित दिशा-निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने डाइट संस्थान की गतिविधियों के अलावा परिसर का जायजा भी लिया।