फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   education minister suresh bhardwaj surprise visit in schools

शिक्षा मंत्री ने यहां स्कूलों में दी दबिश, अध्यापकों में मचा हड़कंप

Sun, 04 Feb 2018 09:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 04 Feb 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
education minister suresh bhardwaj surprise visit in schools

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने हमीरपुर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स और राजकीय प्राइमरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। सुबह साढ़े नौ बजे सबसे पहले शिक्षा मंत्री रावमापा कन्या में पहुंचे और विद्यार्थियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। 

विज्ञापन


भारद्वाज ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स में विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ करने के दिशा निर्देश दिए। प्रयोगशाला के लिए तीस लाख की राशि का प्रावधान है लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


कन्या स्कूल के बाद शिक्षा मंत्री राजकीय प्राथमिक पाठशाला हमीरपुर में पहुंचे। यहां उन्होंने जर्जर भवन का निरीक्षण किया और इस संबंध में उचित प्रबंध करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने दोनों स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों और स्कूल में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी हासिल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने अध्यापकों से की ये पूछताछ

education minister suresh bhardwaj surprise visit in schools

इसके साथ ही उन्होंने स्कूल प्रभारी से स्कूल में सेवारत अध्यापकों के सेवाकाल के बारे में भी पूछताछ की। जिस पर स्कूल हेड ने कहा कि कुछ अध्यापकों को एक से डेढ़ साल हुआ है, जबकि कुछ अध्यापक पांच से छह साल से स्कूल में सेवारत हैं।

इसी के साथ प्राइमरी स्कूल में शौचालय निर्मित करने के लिए भी उपशिक्षा निदेशक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मंत्री के औचक निरीक्षण से स्कूल स्टाफ में हड़कंप मच गया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए कारगर कदम उठा रही है।

इस अवसर पर शिक्षा उपनिदेशक सोमदत्त सांख्यान, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक रवित कटोच और एसी टू डीसी अनुपम ठाकुर सहित शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

संघ के कार्यालय में भी गए भारद्वाज
सुरेश भारद्वाज स्कूलों के औचक निरीक्षण के बाद हमीरपुर शहर में एक सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी के घर गए और वहां चाय की चुस्कियां लीं। इसके बाद वह सुबह 11 बजे नेरी स्थित ठाकुर जगदेव चंद शोध संस्थान में आरएसएस के कार्यालय में भी गए। संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद दोपहर बाद वह हमीरपुर से धर्मशाला के लिए रवाना हो गए।

मौके पर दूर होंगी औचक निरीक्षण में मिलने वाली कमियां

education minister suresh bhardwaj surprise visit in schools

 स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान मिलने वाली कमियों को अब मौके पर दूर किया जाएगा। सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा बढ़ाने के लिए निरीक्षण निदेशालय ने यह फैसला लिया है। निरीक्षण को जाने वाले अधिकारी मूलभूत सुविधाओं के अलावा स्कूली बच्चों का ज्ञान भी जांचेंगे।

बच्चों में पाई जाने वाली कमियों को दूर करने के लिए यह निरीक्षण अधिकारी बच्चों को पढ़ाने के सरल तरीकों से शिक्षकों को अवगत करवाएंगे। स्टाफ की कमी की समस्या को मौके से ही निदेशालय से संपर्क कर बताएंगे। ऐसे स्कूलों का एक माह बाद दोबारा से औचक निरीक्षण किया जाएगा।

इस दौरान दोबारा बच्चों का ज्ञान जांचा जाएगा। फिर कमियां पाए जाने पर शिक्षकों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश में सरकारी स्कूलों का ढांचा मजबूत करने के लिए निरीक्षण निदेशालय का गठन किया गया है।

निरीक्षण निदेशालय के तहत नियुक्त अधिकारियों को निरंतर प्रदेश के स्कूलों का दौरा करने का काम सौंपा गया है। अभी तक निरीक्षण अधिकारी स्कूलों में पाई जाने वाली कमियों की सूची तैयार कर शिमला भेजते रहे हैं। इन कमियों पर शिमला में बैठकर अधिकारी मंथन करते हैं।
 

स्थायी अधिकारी नियुक्त करने की जरूरत

education minister suresh bhardwaj surprise visit in schools

इस प्रक्रिया में अब बदलाव किया गया है। भविष्य में औचक निरीक्षण को जाने वाले अधिकारियों को मौके से ही कमियों को दूर करना होगा। मूलभूत सुविधाएं जुटाने के लिए फील्ड से ही दूसरे अफसरों को अवगत करवाना होगा।

इसके अलावा उन्हें बच्चों का ज्ञान स्तर भी जांचना होगा। बच्चों में पाई जाने वाली कमियों को मौके पर दूर करने के प्रयास करने होंगे। एक माह के दोबारा स्कूलों में जाना होगा। पूर्व में लिए गए फैसलों की स्थिति को भी जांचना होगा।

उच्च शिक्षा निदेशालय में गठित किए गए निरीक्षण निदेशालय में स्थाई अधिकारी को नियुक्त किए जाने की जरूरत है। वर्तमान में संयुक्त निदेशक स्कूल को निरीक्षण निदेशालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उधर, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरदेव ने बताया है कि निरीक्षण निदेशालय को मजबूत करने का मामला सरकार के ध्यानार्थ भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed