{"_id":"5bdc39b5bdec22696d78186f","slug":"education-minister-suresh-bhardwaj-in-gyan-kumbh-mela-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान कुंभ में प्रदेश की उच्च शिक्षा का मॉडल साझा करेंगे शिक्षा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान कुंभ में प्रदेश की उच्च शिक्षा का मॉडल साझा करेंगे शिक्षा मंत्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 02 Nov 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में शुरू हो रहे देश के पहले ज्ञान कुंभ में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज हिमाचल की उच्च शिक्षा के मॉडल को साझा करेंगे। पतंजलि योगपीठ में होने जा रहे दो दिवसीय ज्ञान कुंभ का राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुभारंभ करेंगे। ज्ञान कुंभ में 18 राज्यों के शिक्षा मंत्री, 131 विश्वविद्यालयों के कुलपति सहित कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।
विज्ञापन
ज्ञान कुंभ में उच्च शिक्षा में बड़े बदलाव का खाका तैयार किया जाएगा। इसमें पांच तकनीकी सत्र होंगे। पहला सत्र तीन नवंबर को दोपहर दो बजे से होगा। इसमें भारत में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सरकारी प्रयास विषय पर चर्चा होगी। दूसरा सत्र चार नवंबर को सुबह नौ से दस बजे तक होगा।
विज्ञापन
इसमें उच्च शिक्षा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर बात की जाएगी। तीसरा सत्र सुबह 10:30 से 11:20 बजे तक होगा। इसमें उच्च शिक्षा में नीतियों के निर्माण एवं कार्यान्वयन विषय पर मंथन होगा। चौथा सत्र सुबह 11:45 से दोपहर दो बजे तक होगा। इसमें नवोन्मेषी शोध एवं गुणवत्ता सुधार विषय पर चर्चा होगी। अंतिम सत्र दोपहर तीन से चार बजे तक होगा।
विज्ञापन
इसमें उच्च शिक्षा की चुनौतियां एवं कौशल विकास विषय पर चर्चा होगी। ज्ञान कुंभ के दौरान शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाएंगे। शुक्रवार दोपहर बाद शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ज्ञान कुंभ में शामिल होने के लिए शिमला से हरिद्वार के लिए रवाना हुए।