फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Education Minister Rohit Thakur said Increment of teachers who do not give good results will be stopped, the s

Himachal: रोहित ठाकुर बोले- अच्छे परिणाम नहीं देने वाले शिक्षकों की वेतन वृद्धि रुकेगी, 1200 स्कूल मर्ज किए

Fri, 27 Jun 2025 02:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Jun 2025 02:00 PM IST
सार

राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि 1947 में हिमाचल की साक्षरता दर सात प्रतिशत थी, 2011 में साक्षरता दर 83 फीसदी थी, वर्तमान में यह 100 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। 

विज्ञापन
Education Minister Rohit Thakur said Increment of teachers who do not give good results will be stopped, the s
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश के लिए यह खुशी की बात है कि शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल ने अतीत के गौरव को हासिल किया। शुक्रवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि 1947 में हिमाचल की साक्षरता दर सात प्रतिशत थी, 2011 में साक्षरता दर 83 फीसदी थी, वर्तमान में यह 100 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि नेशनल असेसमेंट सर्वे में 2021 में हम 21वें स्थान पर थे, अब इस वर्ष हुए सर्वे में हिमाचल 5वें स्थान पर पहुंचा है। असर के सर्वे में लर्निंग और रीडिंग में हिमाचल ने केरल को पीछे छोड़ा है। रोहित ने कहा,  'पूर्व सरकार के समय में आर्थिकी स्थिति के साथ शिक्षा की हालत भी बेहद खराब थी। मैं शिक्षाविद तो नहीं हूं पर हार्ड टास्क मास्टर हूं, हमारी सरकार ने कड़े फैसले लिए हैं।  अब हम और सुधार करेंगे, शिक्षकों के खाली पद भरे जा रहे हैं, सिंगल टीचर वाले स्कूलों की संख्या बेहद कम रह गई है।'

विज्ञापन

करीब 1200 स्कूल मर्ज किए गए
शिक्षा मंत्री ने कहा कि अच्छे परिणाम नहीं देने वाले शिक्षकों की इंक्रीमेंट रोकी जाएगी, अच्छा परिणाम देने वाले शिक्षक सम्मानित किए जाएंगे। मानसून में स्कूलों में सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। भाजपा के समय पांच साल में मात्र 511 लेक्चरर भर्ती हुई, हमारी सरकार में अब तक के कार्यकाल में लेक्चरर के 700 से ज्यादा पद भरे गए। बैच वाइज चार हजार पद भरे गए। आने वाले समय में सात हजार से ज्यादा पद भरने की प्रकिया जारी है। स्कूलों में छात्राओं के साथ यौन शोषण की घटनाएं दुखद हैं। इन मामलों में दो शिक्षकों को अब तक निलंबित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed