फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Education director changes commission chairman's decision, demotes and sacked workers reinstated

शिक्षा निदेशक ने आयोग अध्यक्ष का फैसला बदला, डिमोट और बर्खास्त कर्मी बहाल

Sat, 19 Oct 2019 11:49 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Oct 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
Education director changes commission chairman's decision, demotes and sacked workers reinstated

हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष केके कटोच के फैसले को पलटते हुए उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बर्खास्त और डिमोट किए गए पांच कर्मचारियों की सजा माफ कर दी है।

विज्ञापन


अध्यक्ष ने तीन नियमित और दो आउटसोर्स कर्मियों को बर्खास्त व डिमोट कर दिया था। अध्यक्ष की इस कार्रवाई के बाद सरकार ने उनकी शक्तियां छीनते हुए उच्च शिक्षा निदेशक को तदर्थ अनुशासनात्मक अथॉरिटी नियुक्त किया था। शुक्रवार को निदेशालय से दोनों कर्मियों को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष ने बीते दिनों सरकार से उनकी शिकायत करने वाले सीनियर असिस्टेंट अमित कटोच को बर्खास्त, क्लर्क सोमा नेगी और चपरासी को डिमोट तथा आउटसोर्सिंग पर नियुक्त दो कमियों की सेवाएं समाप्त करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के इन कर्मचारियों ने बीते दिनों कटोच के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सरकार को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत होने पर सरकार ने अध्यक्ष को मेमो जारी कर उनके खिलाफ जांच करवाई थी।


इसी बीच अध्यक्ष ने बीते साल बिना बताए छुट्टी पर जाने के मामले की जांच शुरू करवाकर पांचों कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। उधर, शक्तियां छीनने के बाद अध्यक्ष ने प्रधान सचिव को भेजे पत्र में स्पष्ट किया कि इन दोनों कर्मचारियों पर कार्रवाई शक्तियां छीनने से पहले की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed