{"_id":"5cc0944abdec22146a72efd0","slug":"education-department-reconsidering-the-matter-of-pat-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैट के वेतन कटौती मामले पर शिक्षा विभाग ने लिया ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैट के वेतन कटौती मामले पर शिक्षा विभाग ने लिया ये फैसला
Thu, 25 Apr 2019 10:25 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त करीब तीन हजार प्राथमिक सहायक शिक्षकों का मासिक वेतन घटने के मामले पर पुनर्विचार शुरू हो गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने मामले की फाइल सरकार को भेज दी है।
विज्ञापन
नया पे स्केल लागू होने से प्राथमिक सहायक शिक्षकों का वेतन 22145 से घटकर 21740 रुपये हो गया है। प्राथमिक सहायक शिक्षकों को पहले प्रति वर्ष तीन फीसदी वेतन बढ़ोतरी के साथ 22145 रुपये मासिक वेतन मिलता था।
विज्ञापन
नई अधिसूचना के तहत सरकार ने शिक्षकों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते को 130 से बढ़ाकर 144 फीसदी कर दिया। तीन फीसदी वार्षिक वृद्धि का प्रावधान हटने से शिक्षकों का वेतन पहले से कम हो गया।
विज्ञापन
शिक्षकों ने इस मामले की शिकायत बीते दिनों प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में की है। शिक्षकों के मुताबिक पैट को न्यूनतम पे बैंड और ग्रेड पे पहले से मिल रहा था। सरकार ने सिर्फ महंगाई भत्ता 14 फीसदी बढ़ाया है।
जबकि वार्षिक वेतन वृद्धि का जिक्र नहीं किया है, जिस कारण वेतन घट गया है। शिक्षकों की इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने मामले को पुनर्विचार के लिए प्रदेश सरकार को भेज दिया है।