फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Education Department of HP make a Proposal Regarding Increments of Teachers

इन शिक्षकों की बंद होगी इंक्रीमेंट, विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव

Fri, 23 Dec 2016 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 23 Dec 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
Education Department of HP make a Proposal Regarding Increments of Teachers

सरकारी स्कूलों में 25 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों की इंक्रीमेंट बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। लगातार तीन साल 25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसने को शिक्षा विभाग ने एक प्रस्ताव तैयार किया है। इसे मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी तो अगले साल से इंक्रीमेंट बंद होना शुरू हो जाएगी। इसके अलावा शिक्षकों की एसीआर में भी कम परिणाम का रिकॉर्ड दर्ज करने की तैयारी है। 

विज्ञापन


प्रदेश में करीब 75 हजार शिक्षक सरकारी स्कूलों में तैनात हैं। इनमें टीजीटी, पीजीटी, जेबीटी, सीएंडवी और प्रवक्ता शामिल हैं। पहली से आठवीं तक कक्षाओं को पढ़ाने वाले शिक्षकों की एसीआर विद्यार्थियों की ग्रेडिंग से तय होगी, जबकि नौवीं से जमा दो कक्षा को पढ़ाने वाले शिक्षकों की एसीआर वार्षिक परीक्षा परिणाम के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से तैयार प्रस्ताव में स्पष्ट किया गया है कि जिस भी शिक्षक का परीक्षा परिणाम लगातार तीन साल तक 25 फीसदी से कम रहा होगा, उनकी एसीआर में भी इसकी जानकारी दी जाएगी। एसीआर में एक अन्य कॉलम बनाकर अनिवार्य तौर पर परीक्षा परिणाम का भी उल्लेख किया जाएगा। इस व्यवस्था को लागू करने से भविष्य में यह जानना आसान होगा कि किस शिक्षक की क्या परफार्मेंस रही है। परीक्षा परिणाम में सुधार नहीं लाने वाले शिक्षकों की भी इससे पहचान हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed