फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   education department appointed 34 assistant professor in gdc in himachal

हिमाचल में डिग्री कॉलेजों को मिले 34 असिस्टेंट प्रोफेसर

Sat, 27 Oct 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 27 Oct 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
education department appointed 34 assistant professor in gdc in himachal

प्रदेश के डिग्री कॉलेजों को 34 नए असिस्टेंट प्रोफेसर मिले हैं। राज्य लोकसेवा आयोग की सिफारिश पर शिक्षा विभाग ने केमिस्ट्री और कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय में अनुबंध आधार पर नियुक्तियां कर दी हैं। केमिस्ट्री के 16 और कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय के 18 असिस्टेंट प्रोफेसरों को अनुबंध सेवाकाल के दौरान 21600 रुपये का मासिक वेतन दिया जाएगा। नियमित होने तक इन शिक्षकों को प्रतिवर्ष 648 रुपये की इंक्रीमेंट भी लगेगी। शिक्षा विभाग ने नई नियुक्तियां करने के साथ-साथ केमिस्ट्री विषय के चार असिस्टेंट प्रोफेसरों का स्थानांतरण भी कर दिया है।

विज्ञापन

इनको मिली नियुक्ति

education department appointed 34 assistant professor in gdc in himachal

केमिस्ट्री में मनीष कुमार को लंबाथाच, भगत राम को तीसा, हेम सुमन जमवाल को भौरंज, पूजा भट्टी को नेरवा, रंजना चौहान को हरीपुरधार, सुनील कुमार को सरकाघाट, सुनील दत्त को दौलतपुर चौक, अश्वनी कुमार को आनी, कामिनी शर्मा को अर्की, शालू को सरस्वतीनगर, रमेश कुमार को राजगढ़, रोहित को नगरोटा सुरियां, अभिषेक कुमार को सोलन, नितेश कुमार को जुखाला, आशीष कुमार को शाहपुर और सुनील कुमार को संगड़ाह कॉलेज में नियुक्ति दी गई है। 

शिक्षा विभाग ने केमिस्ट्री विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर सुनील कुमार का नेरवा से पांवटा साहिब, पूनम चौधरी का कुल्लू से मंडी, नीरज शर्मा का लंबाथाच से मंडी और रितु बाला का पालमपुर से धर्मशाला कॉलेज में स्थानांतरण किया गया है। उधर, कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय में प्रियंका को आरकेएमवी, अतुल कुमार को जोगिंद्रनगर, मृत्युंजय शर्मा को ठियोग, अभिनव शर्मा को भौरंज, रूपा देवी को सुजानपुर कॉलेज में स्थानांतरण किया गया है।

राजीव शर्मा को नादौन, शीतल को करसोग, संतोष कुमार को सरकाघाट, अनिल कुमार को अंब, अश्वनी चंदेल को हरीपुर, पंकज कुमार कश्यप को रिकांगपिओ, भूमिका को नाहन, रेणु को बैजनाथ, दिव्या चौहान को रामपुर बुशैहर, इंद्र भगत को पांवटा साहिब, सुनील कुमार को बिलासपुर, मुकेश कुमार को नूरपुर और राधे श्याम को शाहपुर कॉलेज में नियुक्ति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed