{"_id":"602fa8378ebc3ee97a196aa8","slug":"edible-oil-sugar-and-salt-prices-fixed-for-costumer-paying-tax-in-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आयकर देने वालों के लिए सरकारी राशन डिपो में तेल और चीनी के दाम तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर देने वालों के लिए सरकारी राशन डिपो में तेल और चीनी के दाम तय
Sat, 20 Feb 2021 11:15 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
खाद्य तेल (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
हिमाचल प्रदेश के आयकरदाताओं को राशन डिपो में 117 रुपये लीटर खाद्य तेल, 39 रुपये किलो चीनी और 15 रुपये किलो नमक मिलेगा। खाद्य आपूर्ति विभाग ने आयकर देने वालों का राशन कोटा संबंधित क्षेत्रों के डिपो में भेज दिया है। जिन आयकरदाताओं के कार्ड बंद किए गए थे, उन कार्डों को भी खोला जा रहा है। आयकर देने वालों को राशन गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) उपभोक्ताओं से महंगा मिलेगा, लेकिन बाजार रेट के हिसाब से यह 10 से 20 रुपये तक सस्ता है।
विज्ञापन
आटा और चावल केंद्र सरकार उपलब्ध कराती है। ऐसे में यह राशन आयकर दाताओं और एपीएल को एक ही रेट पर दिया जाता है। दालें, तेल, चीनी और नमक प्रदेश सरकार खुद उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर उपलब्ध कराती है। यह राशन आयकर दाताओं को बंद किया गया था। अब सरकार ने इन उपभोक्ताओं को बिना सब्सिडी बाजार से कम रेट पर राशन देने का फैसला है। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि आयकरदाताओं का राशन डिपो में भेज दिया है। यह बाजार मूल्य की अपेक्षा काफी सस्ता है। हिमाचल में पौने तीन लाख के करीब आयकरदाता हैं।
विज्ञापन
ये हैं रेट
राशन सामग्री एपीएल आयकरदाता मार्केट रेट (रेट प्रति किलो रुपये में)
मूंग 65 89 110
माश 55 76 105
दाल चना 45 68 75
मलका 50 72 80
चीनी 30 39 42
तेल सरसों 103 117 140
तेल रिफाइंड 83 96 130
नमक 8 15 16 -20
मूंग 65 89 110
माश 55 76 105
दाल चना 45 68 75
मलका 50 72 80
चीनी 30 39 42
तेल सरसों 103 117 140
तेल रिफाइंड 83 96 130
नमक 8 15 16 -20