फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ED raids at Chandigarh, Panchkula and Bilaspur residences of Assistant Drug Controller

Himachal: सहायक ड्रग नियंत्रक सरीन के बिलासपुर, चंडीगढ़ और पंचकूला आवासों पर छापे

Mon, 23 Jun 2025 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Jun 2025 05:00 AM IST
सार

 भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में ईडी के शिमला जोन ने निशांत सरीन के हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, पंजाब के चंडीगढ़ और हरियाणा के पंचकूला में स्थित आवासों पर छापे मारे।

विज्ञापन
ED raids at Chandigarh, Panchkula and Bilaspur residences of Assistant Drug Controller
ईडी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को हिमाचल के कांगड़ा में तैनात सहायक ड्रग नियंत्रक निशांत सरीन, उनके परिवार के सदस्यों और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत छापे मारे। ईडी ने सुबह 4:00 बजे से शुरू कार्रवाई के दौरान बिलासपुर, चंडीगढ़ और पंचकूला में पांच आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों की तलाशी ली। ईडी ने कई दस्तावेज खंगाले और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व बैंक खातों की डिटेल कब्जे में ली।

विज्ञापन

सरीन पर सोलन जिले के बद्दी में तैनाती के दौरान दवा कंपनियों से रिश्वत लेने के आरोप हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी ने पिछले साल सरीन के खिलाफ केस दर्ज किया था। सूत्रों के अनुसार, ईडी ने निशांत के अलावा उनके ससुर रमेश कुमार गुप्ता और निशांत की सहयोगी डाॅ. कोमल खन्ना के ठिकानों की भी तलाशी ली है। पिछले एक हफ्ते से इस रेड की तैयारी चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी को शक है कि सरीन ने अपने पद का दुरुपयोग कर फार्मा कंपनियों से अनुचित लाभ लिया। सरीन की करीबी सहयोगी कोमल खन्ना भी इस मामले में संदिग्ध बताई जा रही हैं। रमेश का नाम भी जांच में सामने आया है। विजिलेंस ने भी सरीन के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में अभियोजन की मंजूरी मांगी थी। आरोप था कि सरीन ने बद्दी के फार्मा हब में तैनाती के दौरान नियमों को तोड़कर दवा कंपनियों को फायदा पहुंचाया।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश पुलिस की राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से अगस्त 2019 में दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की है। हिमाचल पुलिस की जांच में सरीन पर बद्दी स्थित फार्मास्युटिकल कंपनियों से रिश्वत लेने के आरोप लगे थे। सरीन को सितंबर 2019 में गिरफ्तार किया था और कोमल खन्ना के साथ चार्जशीट दाखिल की गई थी। अक्तूबर 2019 में जमानत मिलने के बाद सरीन को 2024 में एडीसी कांगड़ा पदस्थापित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed