फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ED may arrest in Money laundering case againest CM Virbhadra singh.

सीएम वीरभद्र के करीबियों पर ईडी की नजर, हो सकती हैं कई गिरफ्तारियां

Mon, 11 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 11 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
ED may arrest in Money laundering case againest CM Virbhadra singh.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ चल रही ईडी की मनी लांड्रिंग मामले की जांच में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। ईडी ने शुक्रवार देर रात को एलआईसी एजेंट और मुख्यमंत्री के सेब बगीचों के कथित केयरटेकर रहे आनंद चौहान की गिरफ्तारी की थी।

विज्ञापन


इसके बाद अब मामले में हिमाचल के कुछ और लोगों की गिरफ्तारी के कयास लगाए जा रहे हैं। ईडी की निगाह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कई अन्य नजदीकियों पर भी है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि मामले में आनंद की गिरफ्तारी के बाद अब अन्य लोगों को भी ईडी एक-दो दिन में गिरफ्तार कर सकती हैं। हालांकि, विभागीय सूत्रों की मानें तो ईडी ने यह कार्रवाई सिर्फ मामले में अब तक असहयोग कर रहे लोगों को संदेश देने के लिए की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो इसलिए हुई बीमा एजेंट की गिरफ्तारी

ED may arrest in Money laundering case againest CM Virbhadra singh.
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : फाइल फोटो

सूत्रों का कहना है कि चूंकि आनंद जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे, इसलिए पूछताछ कर मामले में और कई बिंदुओं पर सवाल-जवाब करने के लिए गिरफ्तारी की गई। उम्मीद है कि आनंद की गिरफ्तारी के साथ ही अब अन्य लोग भी गिरफ्तारी के डर से ईडी का सहयोग करने लगेंगे।

मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी की ओर से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अलावा उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह और सीएल चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से अब तक तमाम कानूनी उठापटक के बीच शुक्रवार रात को पहली गिरफ्तारी हुई है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहली गिरफ्तारी के बाद गरमाई सियायत

ED may arrest in Money laundering case againest CM Virbhadra singh.
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की पहली गिरफ्तारी के बाद हिमाचल की सियासत गरमा गई है। एक ओर भाजपा इस मामले पर सीएम वीरभद्र सिंह को घेरने की पूरी तैयारी कर चुकी है, दूसरी ओर कांग्रेस नेता उनके बचाव में आने लगे हैं।

रविवार को दोनों दलों के प्रमुख नेताओं में बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जहां इस मामले पर भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे अर्द्धन्यायिक करार देते हुए इस पर बयानबाजी को गलत करार दिया है।

बुरे काम का होता है बुरा नतीजा : अनुराग

ED may arrest in Money laundering case againest CM Virbhadra singh.
अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ चल रही प्रवर्तन निदेशालय की जांच पर अनुराग ठाकुर ने चुटकी ली है।

वहीं अकसर सीएम वीरभद्र सिंह के निशाने पर रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल के बेटे और बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने यहां तक बयान दे दिया है कि जो लोग बुरे काम करते हैं, उन्हें ऐसे कार्यों का बुरा नतीजा भुगतना पड़ता है।

अकादमी को लेकर उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति प्रदेश और प्रदेश के लोगों का अहित करता है तो उसको भगवान सजा जरूर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed