फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Eco Point turned into dumping yard

Shimla News: ईको प्वाइंट को बना दिया डंपिंग यार्ड

Sun, 07 Apr 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Eco Point turned into dumping yard
प्रवेश द्वार पर लगे मिट्टी के ढेर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शोघी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर वन विभाग के बनाए गए ईको प्वाइंट डंपिंग यार्ड में तबदील हो गया है। वन विभाग ने ईको प्वाइंट बनाए थे ताकि पर्यटक नजारों का मजा ले सकें। ईको प्वाइंट का रखरखाव न होने के कारण यह दयनीय परिस्थिति में है। ईको प्वाइंट के प्रवेश द्वार पर मिट्टी के ढेर लगाए गए हैं। इस कारण लोग इसके अंदर भी नहीं जा पा रहे हैं।

यह दोनों ईको प्वाइंट स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 2022 में 20 लाख से बनाए थे। इनके रखरखाव का जिम्मा वन विभाग का है। पिछले साल बारिश में ईको प्वाइंट का एक भाग गिर गया था। एक साल बाद भी इसकी मरम्मत नहीं की गई है। शहर में ईको प्वाइंट के डंपिंग यार्ड बनने से पता लगता है कि प्रशासन पर्यावरण पर्यटन के बारे में कितनी गंभीरता से सोचता है। पूरे ईको प्वाइंट में कूडे़ के ढेर और मिट्टी के ढेर लगे हैं। इससे पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed