फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ECHS card holders will now be able to submit medical bills by 31 July

ईसीएचएस कार्डधारक अब 31 जुलाई तक जमा करवा सकेंगे मेडिकल बिल

Thu, 29 Apr 2021 10:35 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Apr 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
ECHS card holders will now be able to submit medical bills by 31 July
ईसीएचएस

 कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने गंभीर बीमारी से ग्रस्त ईसीएचएस कार्डधारकों के मेडिकल बिलों को जमा करवाने की अवधि को बढ़ा दिया है। अब गंभीर बीमारी से ग्रस्त कोई भी पूर्व सैनिक या उनका आश्रित 31 जुलाई तक दवाइयां खरीदकर ईसीएचएस अस्पताल में अपने मेडिकल बिल जमा करवा सकते हैं। पहले यह सुविधा केवल 28 फरवरी तक ही उपलब्ध थी। अब समय अवधि बढ़ाने से प्रदेश के हजारों पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


इसके अलावा कोई भी एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम का कार्ड होल्डर अपने मूल पॉलीक्लीनिक में उपस्थिति दर्ज करवाए बिना ही क्षेत्रीय केंद्र के अधीन आने वाले दूसरे अस्पताल में रेफर भी हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल ऑनलाइन माध्यम से रेफरल के लिए आवेदन करना होगा। हमीरपुर में 40 हजार के करीब ईसीएचएस कार्डधारक हैं। प्रदेश में ईसीएचएस अस्पतालों की संख्या एक दर्जन से अधिक है। जहां पर हजारों की संख्या में पूर्व सैनिक और उनके आश्रित स्वास्थ्य सुविधा हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन


कोरोना काल में ईसीएचएस अस्पताल से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। ताकि, मरीज घर बैठे विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श ले सकें। ईसीएसएच अस्पताल हमीरपुर के प्रभारी लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) सतीश चंद कटोच ने कहा कि कोई भी गंभीर बीमारी से ग्रस्त ईसीएचएस कार्डधारक 31 जुलाई तक चिकित्सकों की ओर से लिखी दवाइयां खरीद सकता है और मेडिकल बिल जमा करवा सकता है। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। मरीज डॉ. सारिका डोगरा मोबाइल नंबर 62301-22566, डॉ. स्वाति शर्मा 88940-95606 और डॉ. अनुजा शर्मा 94181-71538 (केवल डेंटल सेवा) से संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed