फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   earthquake tremors recorded in chamba himachal

हिमाचल के इस जिले में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर ये रही तीव्रता

Wed, 27 Jun 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 27 Jun 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
 earthquake tremors recorded in chamba himachal

संवेदनशील जोन पांच में आने वाले चंबा जिले में दो दिन बाद फिर भूकंप का झटका लगा है। पिछले दो सप्ताह के भीतर चंबा में तीसरी बार भूकंप आ चुका है। सोमवार रात 1:45 बजे  झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.3 रही।

विज्ञापन


भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय चंबा रहा। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। दहशत के चलते गहरी नींद से जागे लोग कुछ देर के लिए खुली जगहों पर पहुंच गए। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


हिमाचल में पिछले 12 दिनों से लगातार भूकंप के झटके आने से दहशत का माहौल है। इससे पहले चंबा में 17 और 23 जून को भूकंप आ चुका है। 14 जून को शिमला में भी झटके महसूस किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी चंबा हरीकेश मीणा का कहना है कि देर रात भूकंप के झटके लगे हैं। जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed