{"_id":"5b02be864f1c1be9408b6e2a","slug":"earthquake-occurred-in-kinnaur-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" हिमाचलः भूकंप के झटकों से थर्राया किन्नौर, रिक्टर पैमाने पर ये रही तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचलः भूकंप के झटकों से थर्राया किन्नौर, रिक्टर पैमाने पर ये रही तीव्रता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 22 May 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के जिला किन्नौर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। सूचना के अनुसार भूकंप शाम करीब 4 बजकर 21 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र जिला किन्नौर था और इसकी गहराई पांच किलोमीटर नीचे थी।
विज्ञापन
Trending Videos
इन क्षेत्रों में महसूस किए गए भूकंप के झटके
भूकंप के झटकों से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ देर के लिए लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि, भूंकप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
भूकंप के झटके किन्नौर के पूह, रिब्बा, बटसेरी, पीओ और सुंगरा में महसूस किए गए। अन्य क्षेत्रों से भूकंप आने की कोई सूचना नहीं है।
भूकंप के झटके किन्नौर के पूह, रिब्बा, बटसेरी, पीओ और सुंगरा में महसूस किए गए। अन्य क्षेत्रों से भूकंप आने की कोई सूचना नहीं है।
