फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   earthquake in kullu of himachal pradesh Intensity measured 2.9 on the Richter scale

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में भूकंप का झटका, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता

Fri, 27 Aug 2021 03:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 27 Aug 2021 03:05 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भूकंप के झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई।

विज्ञापन
earthquake in kullu of himachal pradesh Intensity measured 2.9 on the Richter scale
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप सुबह करीब 5:30 बजे आया और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 5 किलोमीटर गहराई पर था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


बता दें, हिमाचल जोन पांच यानी भूकंप के लिहाज से अति संवेदनशील वर्ग में आता है। इंडियन प्लेट में हिमाचल भी आता है। इंडियन प्लेट यूरोशिया प्लेट के नीचे है। दोनों प्लेटों में गहरा तनाव चल रहा है।  4 अप्रैल 1905 को हिमाचल में 7.8 तीव्रता वाला बड़ा भूकंप आ चुका है। इसके बाद हिमाचल में बड़े भूकंप अक्सर आते रहे हैं। 28 फरवरी 1906 को कुल्लू में 6.4 तीव्रता वाला बड़ा भूकंप आ चुका है। वर्ष 1930 में भी 6.10 तीव्रता वाला भूकंप आया था। इसके बाद वर्ष 1945 में 6 और 1975 में 6.8 तीव्रता वाला भूकंप आया था।
विज्ञापन


 प्रदेश के चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर जोन पांच और लाहौल स्पीति, शिमला, सिरमौर, सोलन जोन 4 में आते हैं।  विशेषज्ञों के अनुसार लोगों को बेतरतीब निर्माण के बजाय भूकंपरोधी घर ही बनाने चाहिए ताकि आपदा के समय उनकी जिंदगी बच सके। हिमाचल सरकार को स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा मॉकड्रिल करवानी चाहिए। हर स्कूल के कमरे में एक बड़ा मजबूत टेबल होना चाहिए ताकि भूकंप के दौरान बच्चे उसके नीचे सुरक्षित बच सकें। हिमाचल के लोगों को तो अपने घरों में यह भी पता नहीं होगा कि भूकंप आने पर कौन से सुरक्षित दरवाजे से निकला जाए। क्योंकि, घर बनाते समय ऐसी प्लानिंग की ही नहीं गई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed